बांका के जिलेबिया पहाड़ का हो रहा अवैध उत्खनन, इस तरह सरकार को हो रहा राजस्व का नुकसान

बांका के जिलेबिया पहाड़ पर अवैध खनन का खेल जारी है। बेखौफ होकर माफियाओं द्वारा पहाड़ को तोड़कर पत्थर उत्खनन कराया जा रहा है। धंधे में दर्जनों माफिया शामिल हैं। जिसमें स्थानीय के साथ- साथ पड़ोसी प्रखंड व जिले के भी रहने वाले हैं।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 05:49 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 05:49 PM (IST)
बांका के जिलेबिया पहाड़ का हो रहा अवैध उत्खनन, इस तरह सरकार को हो रहा राजस्व का नुकसान
बांका के जिलेबिया पहाड़ पर अवैध खनन का खेल जारी है। सांकेतिक तस्‍वीर

संवाद सूत्र, बेलहर (बांका)। सुईया थाना क्षेत्र के देवघर-सुल्तानगंज मुख्यमार्ग किनारे स्थित जिलेबिया पहाड़ पर अवैध पत्थर उत्खनन का धंधा करीब एक दशक से फलफूल रहा है। बे$खौ$फ होकर माफियाओं द्वारा पहाड़ को तोड़कर पत्थर उत्खनन कराया जा रहा है। धंधे में दर्जनों माफिया शामिल हैं। जिसमें स्थानीय के साथ- साथ पड़ोसी प्रखंड व जिले के भी रहने वाले हैं।

वहां के उत्खनित पत्थर फर्जी चालान पर पड़ोसी देश भूटान तक भेजी जाती है। इतने बड़े पैमाने पर हो रहे पत्थर उत्खनन में सुईया वन विभाग एवं स्थानीय पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। इस कारण अबतक अवैध उत्खनन पर अंकुश नहीं लगाया गया है। वहीं, जिलेबिया पहाड़ को एक बड़ा पर्यटन स्थल माना जाता है। जहां श्रावणी मेले में बड़ी संख्या में कांवरिया श्रद्धालु मनोरम छटा बिखेरने वाली पहाड़ और जंगल का दीदार करते हैं।

इन जगहों पर भी हो रहा अवैध खनन का खेल

सूत्रों के अनुसार जिलेबिया पहाड़ के नीमाटांड़, हाड़ीकुरा, बदुआ हनुमाना डैम के पास से अवैध पत्थर का उत्खनन किया जाता है। जिसमें सैंकड़ों स्थानीय मजदूरों को लगाया गया है। ट्रैक्टर से उत्खनित पत्थर को मजदूरों तक पहुंचाया जाता है। तोड़े गए पत्थरों का भंडारित कांवरिया पथ के किनारे हाड़ीकुरा ग्रामीण पथ के पास और घने पेड़ों के बीच किया जाता है। रात के अंधेरे में भंडारण स्थल पर ट्रकों को लाया जाता है। जेसीबी मशीन से उत्खनित पत्थर लोड किया जाता है। उक्त पहाड़ से सफेद पत्थर निकलता है। जिसका डिमांड भूटान में अत्यधिक है। यहां भी एक ट्रक पत्थर लोड करने के बदले 25 से 30 हजार रुपये माफियाओं द्वारा ली जाती है। उत्खनन में स्थानीय के साथ -साथ पड़ोसी प्रखंडों एवं जिला के भी कई माफिया शामिल हैं। जिसके द्वारा करीब एक दशक से अवैध पत्थर का उत्खनन किया जा रहा है। इधर, स्थानीय पुलिस ने बताया कि इसकी जांच करायी जा रही है।  

chat bot
आपका साथी