ICSE 12th Board result 2020 : जिला टॉपर बनीं अनिमा, 10वीं में भी मिला था जिले में प्रथम‍ स्‍थान

ICSE 12th Board result 2020 माउंट असीसि स्‍कूल की छात्रा अनिमा सिंह भागलपुर जिला की टॉपर बनी। उन्‍हें 99.25 फीसद अंक मिला है। वे 10वीं में भी जिला टॉपर थीं।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 08:37 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 08:37 PM (IST)
ICSE 12th Board result 2020 : जिला टॉपर बनीं अनिमा, 10वीं में भी मिला था जिले में प्रथम‍ स्‍थान
ICSE 12th Board result 2020 : जिला टॉपर बनीं अनिमा, 10वीं में भी मिला था जिले में प्रथम‍ स्‍थान

भागलपुर [दिलीप कुमार शुक्‍ला]। ICSE 12th Board result 2020 : आइसीएसई बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट लॉकडाउन के बीच आया। 12वीं बोर्ड में भीखनपुर (भागलपुर) की अनिमा सिंह को आर्ट्स विषय से 99.25 फीसद अंक मिला। वे भागलपुर जिले की टॉपर बनीं। अनिमा सिंह माउंट असीसि स्‍कूल भागलपुर की छात्रा है।  उन्‍हें Political science-100, Economics-98, Sociology-100, History-100 और English-97 अंक मिले हैं।

रचनात्‍मक कार्य के वे काफी शौकीन हैं

दूरभाष पर अनिमा सिंह ने बताया कि वे आइएएस-आइपीएस बनना चाहतीं हैं। पढ़ाई के अलावा उन्‍हें लिखना पसंद है। रचनात्‍मक कार्य के वे काफी शौकीन हैं। वाद-विवाद और भाषण में वे अक्‍सर भाग लेतीं हैं। किसी भी कार्यक्रम संचालन करना उन्‍हें अच्‍छा लगता है। उनकी इस प्रतिभा के कारण उन्‍हें हमेशा माइक पर बोलने का अवसर मिलता है। स्‍कूल में उन्‍हें बड़े-बडे कार्यक्रमों में मुख्‍य भूमिका में रखा जाता था। माउंट असीसि स्‍कूल के प्राचार्य जोश थेक्‍कल ने भी उनकी प्रतिभा की काफी सराहना करते हैं। उन्‍हें स्‍कूली स्‍तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में कई पुरस्‍कार मिला है। इसके अलावा भी वे अन्‍य प्रतियोगिताओं में हिस्‍सा लेतीं रहतीं हैं, जहां उन्‍हें सम्‍मा‍न मिलता है।

अनिमा ने इस प्रकार की थी पढ़ाई

उन्‍होंने बताया कि उनका उद्देश्‍य सिर्फ बेहतर अंक लाकर टॉप करना नहीं है। वे ज्ञान की प्राप्ति के लिए पढ़ाई करती हैं। वे स्‍कूल के समय के अलावा भी वहां के शिक्षकों से संपर्क बनाए रखती हैं। वे बताती हैं स्‍कूल में जिस समय क्‍लास नहीं होता था, वे किसी न किसी शिक्षक के पास अपनी जिज्ञासा को शांत करती थीं एवं कठिन पाठ्यक्रम को समझती थीं। उन्‍होंने कहा शिक्षक भी फोन पर हमेशा उपलब्‍ध रहते थे। वे हमेशा मार्गदर्शन करते थे। कितना घंटा घर में पढ़ती हैं, इस प्रश्‍न के जवाब में उन्‍होंने कहा-स्‍कूल के अलवा वे तीन से चार घंटे घर में पढ़ती थी। उन्‍होंने आगे बताया कि वे पहले तय कर लतीं हैं कि मुझे आज इतनी पढ़ाई करनी है और उसे पूरा करने के बाद ही दम लेती हैं। जिस समय वे पढ़ाई नहीं करतीं हैं, उस समय भी उनके मस्तिष्क में किसी ना किसी पाठ्यक्रम का ही चिंतन चलता रहता है।

सिविल सर्विसेज क्षेत्र में बनाएगी भविष्य अनिमा

अनिमा ने देश और राज्य स्तर पर भी नाम रोशन किया है। अनामिका ग्रेजुएशन के बाद सिविल सर्विस की तैयारी करेगी। अनिमा ने बताया कि आइएस या आइपीएस बनकर वे देश के विकास में हिस्सा बनना चाहती है। अब आगे की पढ़ाई दिल्‍ली में करेंगी। वहीं, वे स्‍नातक के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगी।

पिता ही हैं उनके आदर्श

अनिमा सिंह ने बताया कि उनके पिता सुरजीत सिंह ही उनके आदर्श हैं। उनकी ही प्रेरणा से वे कोई भी कार्य करतीं हैं। उन्‍होंने कहा कि पिता के अलावा अन्‍य कई लोग है, जो उनके आदर्श तो नहीं परंतु उनकी अच्‍छाईयों को वे ग्रहण करतीं हैं। उन्‍होंने कहा वे अपनी मां सोनी सिंह से भी काफी प्रभावित रहतीं हैं। उनके दादा गणेश प्रसाद सिंह, बड़ी बहन रिचा सिंह और छोटा भाई नवज्योतिरादित्य ने भी अनिमा का पढ़ाई में काफी सहयोग किया। बहन रिचा सिंह बीएचयू बनारस में पढ़ती है। नवज्योतिरादित्य माउंट असीसि में पांचवीं का छात्र है।

10वीं में भी थी जिला टॉपर

अनिमा आइसीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा में भी भागलपुर जिला टॉपर रहीं थीं। उन्‍हें 10वीं 97.82 प्रतिशत अंक मिले थे। अनिमा ने बचपन से लेकर अब तक माउंट असीसि स्‍कूल में पढ़ाई की हैं।

chat bot
आपका साथी