दहेज में बाइक नहीं मिली तो बांका में सावित्री के पति ने हथौड़े मार पत्नी को उतारा मौत के घाट, दो महीने पहले हुई थी शादी

बांका में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर पत्‍नी की हत्‍या का मामला सामने आया है। दो माह पहले उसकी शादी हुई थी। ग्रामीणों ने आरोपित पति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस अधिकारी...!

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 01:53 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 01:53 PM (IST)
दहेज में बाइक नहीं मिली तो बांका में सावित्री के पति ने हथौड़े मार पत्नी को उतारा मौत के घाट, दो महीने पहले हुई थी शादी
अपने पति के साथ पार्वती देवी। फाइल फोटो।

संवाद सूत्र , शंभुगंज( बांका)। बाइक नहीं देने पर थाना क्षेत्र के कसबा शोभनाथपुर गांव निवासी सनकी पति ने अपनी नवविवाहित पत्नी पार्वती देवी ( 22 ) की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। घटना रविवार अहले सुबह की है। घर के सभी सदस्य सो रहे थे तभी पति पवन यादव ने हथौड़े से सिर पार्वती के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। बाद में ग्रामीणों ने पकड़कर आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपित पवन के साथ ही उसके पिता चमकलाल यादव को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

19 जून 2921 को हुई थी पवन यादव की शादी

महज दो माह पहले पवन यादव की शादी मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बलिया गांव में राजकिशोर यादव की पुत्री पार्वती देवी से हुई थी। शादी के बाद पार्वती पति के साथ ससुराल आयी। करीब एक माह ससुराल में रहने के बाद रक्षाबंधन के दो दिन पहले भाई को राखी बांधने मायका गई थी। इधर मायका जाने के बाद पति पवन यादव बराबर घर आने के लिए पत्नी पर दबाव बनाने लगा। इस कारण शनिवार को पार्वती मायके से ससुराल आयी। इसी बीच रविवार की सुबह उसकी हत्या हो गई।

इस मामले में मृतका पार्वती के पिता राजकिशोर ने बताया कि दामाद द्वारा बराबर बाइक की मांग की जा रही थी। पुत्री द्वारा यह बात रक्षाबंधन में जाने के बाद बताई थी। बताया कि दामाद द्वारा लगातार दबाव बनाने पर शनिवार को पुत्री अपने बहनोई मिथिलेश यादव के साथ ससुराल आयी थी। इधर, पवन के पिता चमकलाल यादव ने पुलिस से कहा कि उसका पुत्र मानसिक रूप से बीमार रहता है। उसका इलाज भागलपुर में मानसिक रोग विशेषज्ञ से चल रहा है।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना पारिवारिक कलह में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी