बांका में मजदूरी मांगने गए पति-पत्नी की पिटाई, शंभुगंज में भी हुई हिंसा में महिला समेत तीन घायल

बिहार के बांका के बेलहर में एक मजदूर पति-पत्नी को मजदूरी मांगना महंगा पड़ गया। दोनों की जमकर पिटाई कर दी गई। वहीं दूसरी तरफ शंभुगंज में अलग-अलग जगह पर हुई हिंसा में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 05:10 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 05:10 PM (IST)
बांका में मजदूरी मांगने गए पति-पत्नी की पिटाई, शंभुगंज में भी हुई हिंसा में महिला समेत तीन घायल
बिहरा के बांका जिले में अलग-अलग जगहों पर हुई हिंसात्मक घटनाएं...

संवाद सूत्र, बेलहर (बांका)। थाना क्षेत्र के खड़ौधा मुसहरी टोला में बकाया मजदूरी की राशि मांगने पर रामधीर मांझी को धारदार कुदाल से हमला कर जख्मी कर दिया। बचाव में आई पत्नी अनिता देवी के साथ भी मारपीट की गई। घायलों को इलाज के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया है। घायल रामधीर मांझी के अनुसार गांव के ही विजय मांझी मजदूर ठेकेदार का काम करता है। वह यहां से मजदूरों को यूपी के मुरादाबाद ईंट भठ्ठा पर काम करने के लिए ले जाता है। मजदूरों के मजदूरी का भुगतान वही करता है। उसके पास दो साल से मजदूरी की राशि 50 हजार रुपये बकाया है। मांगने पर जल्द ही भुगतान करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेता था। बुधवार को बकाया राशि की मांग पर मारपीट की गई। इधर, पुलिस ने बताया घटना की लिखित शिकायत करने पर जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

दो जगहों पर हुई मारपीट में एक महिला सहित तीन जख्मी

संवाद सूत्र , शंभुगंज (बांका )। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट में एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गए। पहली घटना नरसंडी गांव में हुई। जिसमें दो महिलाओं के आपसी विवाद में जमकर मारपीट हुई है। जिसमें एक पक्ष के सुधाकर पासवान , पुत्र पुष्पेंद्र पासवान पासवान जख्मी हो गए। जख्मी सुधाकर ने गांव के कालीचरण पासवान, जितेंद्र पासवान , मिथुन पासवान एवं गोपी पासवान के खिलाफ शिकायत की गई है। दूसरी घटना बेला गांव में चापानल के विवाद में हुई। जिसमें महिला सीता देवी जख्मी हो गई। महिला ने बताया कि घर के दरबाजे पर एक निजी चापानल का असमाजिक तत्वों ने हैंडिल तोड़ दिया। इस पर गाली - गलौज की तो पड़ोसी भूषण ङ्क्षसह एवं पुत्र विभीषण सिंह लाठी-डंडा से मारपीट करने लगे। पीड़िता ने उपरोक्त दोनों के खिलाफ शिकायत की है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ने उपरोक्त दोनों मामले की जांच करने की बात कही है।

chat bot
आपका साथी