भागलपुर पुलिस का आमनवीय चेहरा, फरार आरोपित के नाबालिग पुत्र को जमकर पीटा, हाथ-पैर तोड़ दिया

भागलपुर पुलिस ने एक आमनीय चेहरा आज सबके सामने एक बार फ‍िर आया है। पुलिस ने एक नाबालिग की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। पुलिस की काफी आलोचना हो रही है। पुलिस ने खिलाफ लोग सड़क पर उतर गए।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 02:42 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 02:42 PM (IST)
भागलपुर पुलिस का आमनवीय चेहरा, फरार आरोपित के नाबालिग पुत्र को जमकर पीटा, हाथ-पैर तोड़ दिया
भागलपुर पुलिस का एक आमनवीय चेहरा उजागर हुआ है।

संवाद सूत्र, सुल्तानगंज (भागलपुर)। भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कटहरा कुमारपुर गांव में पुलिस ने एक नाबालिग की लात-घूंसों से पिटाई कर दी इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। बताया जाता है कि कटहरा पंचायत के वार्ड 9 में एक साल पूर्व गांव के युवक चक्रेश कुमार उर्फ दुर्लभ कुमार दारू पीकर हंगामा कर रहा था। उसी दौरान मारपीट हो गयी। चक्रेश की पिटाई करने वाले शेखर कुमार के विरुद्ध चक्रेश के पिता परमानंद सिंह के द्वारा जहर खिलाकर जान मारने का कथित मामला थाने में दर्ज कराया गया था।

इस मामले में ग्रामीण सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एक साल पूर्व गांव के युवक चक्रेश कुमार उर्फ दुर्लभ कुमार से दारू पीकर हंगामा करने के दौरान मारपीट हुई थी। तभी दुर्लभ कुमार के पिता परमानंद सिंह ने झूठा केस थाने में दर्ज कराया था। उसी मामले को लेकर रविवार को थानाध्यक्ष के साथ आई पुलिस ने आरोपित शेखर कुमार के घर पर आकर खोजबीन की। इस दौरान शेखर कुमार पुलिस को देखते ही फरार हो गया। इससे बौखलाई पुलिस टीम ने शेखर कुमार के छोटे पुत्र नाबालिग अंकित कुमार को लात घूंसा से मारपीट करते जख्मी कर दिया है। एक निजी क्लनिक में उसका इलाज कराया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है।

दो भाइयों की हत्या में एक गिरफ्तार, दस अब भी फरार

नाथनगर में गत 14 जुलाई को किशनपुर मोड़ स्थित महकाल ढाबे में सोए अवस्था में दो सगे भाइयों गोविंद यादव और राजकुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने पिता के बयान पर 12 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। घटना के दिन एक नामजद विशुन देव यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। दूसरा आरोपित विलास यादव उर्फ बिल्ला को शनिवार की देर रात दबोच लिया गया। वह आसपास के क्षेत्र में छिपकर रह रहा था। हालांकि मुख्य आरोपित सहित 10 नामजद अब भी पुलिस कीगिरफ्त से दूर हैं।

chat bot
आपका साथी