कटिहार में आनर किलिंग? पेड़ से लटका मिला युवक का शव, थोड़ी दूर पर गंभीर हालत में मिली प्रेमिका

कटिहार में आनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक युवक की हत्‍या कर पेड़ को शव से लटका दिया गया है। पास ही थोड़ी दूर पर उसकी प्रेमिका भी गंभीर हालत में मिली। उसके शरीर पर कई जख्‍म हैं। उसे लोगों ने...!

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 11:39 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 11:39 AM (IST)
कटिहार में आनर किलिंग? पेड़ से लटका मिला युवक का शव, थोड़ी दूर पर गंभीर हालत में मिली प्रेमिका
कटिहार में आनर किलिंग का मामला सामने आया है।

जागरण संवाददाता, कटिहार। कटिहार में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। युवक के शरीर पर कई जख्‍म हत्‍या की पुष्टि कर रहा है। वहीं, पास में उसकी प्रेमिका भी बेहोस पड़ी मिली। उसके शरीर पर कई जख्‍म हैं। लोग इसे आनर किलिंग से जोड़ कर देख रहे हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। 

कोढ़ा थाना के खेरिया पंचायत अंतर्गत मवैया गांव में एक युवक का शव बहियार में पेड़ से लटका पाया गया समीप में ही एक महिला मरणासन्न हालत में पाई गई। जख्मी महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मवैया निवासी मृतक 20 वर्षीय श्रीराम का प्रेम प्रसंग इसी महिला के साथ चल रहा था। मृत युवक की मां ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज। प्रेमी का शव बरामद होने और समीप में ही विवाहिता प्रेमिका का गम्भीर हालत में पाए जाने को लेकर तरह तरह की चर्चा की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी