25 सितंबर को किसानों को संबोधित करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, भागलपुर में 44 स्‍थानों पर होगा सीधा प्रसारण

25 सितंबर को सहकारिता विभाग और इफको की ओर से नेशनल को-आपरेटिव कांफ्रेंस होगा। इसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री सह सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। भागलपुर में 44 जगहों पर इफको द्वारा किया जाएगा सीधा प्रसारण। इसकी तैयारी की जा रही है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 09:35 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 09:35 AM (IST)
25 सितंबर को किसानों को संबोधित करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, भागलपुर में 44 स्‍थानों पर होगा सीधा प्रसारण
केंद्रीय गृह मंत्री सह सहकारिता मंत्री अमित शाह।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। केंद्र सरकार के सहकारिता विभाग और इफको की ओर से 25 सितंबर को नेशनल को-आपरेटिव कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है। कांफ्रेंस का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री सह सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। भागलपुर में 44 जगहों पर इफको द्वारा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंस‍िंंग के माध्यम से गृह मंत्री सह सहकारिता मंत्री किसानों से रूबरू होंगे।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को उर्वरक, नैनो उर्वरक और कृषि यंत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जिला कृषि पदाधिकारी केके झा ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में किसान कार्यक्रम में भाग लें। कार्यक्रम में खेती-बारी, उर्वरक एवं नई तकनीक के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिसके सहारे किसान अपनी लागत को कम और मुनाफा को दोगुणा कर सकते हैं। सभी कृषि समन्वयक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान कृषि समन्वयक भी किसानों को आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी देंगे। जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में किसान चयनित जगह पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लें।

भाजपा ने फुटकर विक्रेता महिलाओं को बांटे साड़ी, अंगवस्त्र व पौधा

प्रधानमंत्री के 71वें जन्मदिन पर भाजपा महिला मोर्चा ने फुटकर विक्रेता महिलाओं को साड़ी, अंगवस्त्र व पौधा देकर सम्मानित किया। देश भर में चल रहे सेवा समर्पण अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह के नेतृत्व में सच्चिदानंद नगर स्थित अरुणोदय विवाह भवन में 171 महिलाओं को साड़ी, 71 महिलाओं को अंग वस्त्र व सभी को पौधे देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सुल्तानगंज नगर, विजय मित्रा नगर, चंपानगर में 142 पौधा, साड़ी, अंग वस्त्र से महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कहलगांव विधायक पवन यादव ने कहा कि जीवन देने वाली मां ही होती है। हमारे मुंह से निकलने वाला पहला शब्द भी मां ही होता है। इसलिए महिलाओं को सम्मान देकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

वहीं विधान परिषद सदस्य डा. एनके यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जितने भी जन कल्याणकारी योजना लाए हैं, उनमें से अधिकतर उन गरीबों के लिए है, जो आज भी समाज में वंचितों की जिंदगी जी रहे थे। श्वेता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना के साथ महिला मोर्चा सेवा बस्ती की महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री महिलाओं की विशेष रूप से चिंता करते हैं। चाहे शौचालय योजना, आवास योजना, वृद्धा पैंशन, विधवा पेंशन, जन धन खाता, मुफ्त राशन हो या अन्य सभी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं को ही मिलता है। पूर्व उपमहापौर डा. प्रीति शेखर ने महिलाओं को शहरी क्षेत्रों में चल रहे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनामिका ठाकुर व धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष बबीता मिश्रा ने की। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, रोशन सिंह, महामंत्री देवव्रत घोष, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा ने भी संबोधित किया। मौके पर जिला मंत्री प्रणव दास, महिला मोर्चा की नारायणी मिश्रा, कुन्दन देवी, रश्मि सिंह, संगीता सिन्हा, रूबी सिंह, रीता गुप्ता, रूपा शाह, गुलशन सिंह, अरनव सिंघानिया, गोल्डन तोमर, अरुण भगत, शैलेंद्र पासवान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी