ट्यूशन से लौट रही 17 साल की युवती को अगवा कर होमगार्ड जवान के बेटे ने किया दुष्कर्म, जानिए...

सुपौल में युवती को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित होमगार्ड जवान का बेटा घटना को अंजाम देने के बाद फरार है। हालांकि स्वजनों द्वारा केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 04:12 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 04:12 PM (IST)
ट्यूशन से लौट रही 17 साल की युवती को अगवा कर होमगार्ड जवान के बेटे ने किया दुष्कर्म, जानिए...
सुपौल में युवती को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

जागरण संवाददाता, सुपौल। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर पीडि़ता के पिता ने त्रिवेणीगंज थाने में अपने पड़ोसी होमगार्ड जवान के बेटे पर अपनी पुत्री को जबरन उठाकर ले जाने औऱ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पिता ने घटना की आपबीती सुनाते हुए बताया है कि उनकी बेटी पड़ोस में ही शनिवार संध्या ट्यूशन पढऩे गई थी। देर शाम तक जब घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन करना शुरू दी, लेकिन देर रात तक युवती का कोई अता पता नहीं चल सका। इससे स्‍वजन काफी चिंतित हो गए। 

रात दो बजे घर लौटी युवती

रात दो बजे 17 वर्षीय नाबालिग युवती रोते हुए घर पहुंची। वह काफी डरी सहमी थी। घर वालों के पूछने पर भी वह कुछ भी नहीं बता रही थी। वह केवल रो रही थी। काफी पूछताछ के बाद युवती ने स्वजनों को बताया कि गांव के ही युवक ने उसे ट््यूशन पढ़कर लौटसे समय अगवा कर लिया था। उससे बचने का उसने भरसक कोशिश की, लेकिन वह छूट नहीं पाई। इसके बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित युवक ने मारपीट भी की। साथ ही मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी है। इससे युवती काफी डरी-सहमी थी।

युवती की बात सुनने के बाद उनके पिता थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया। इसमें होमगार्ड जवान के बेटे को आरोपित बनाया गया है। वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना पहुंचे पीडि़ता के परिवार औऱ पिता से शिकायत मिलते ही बिना देर किए आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस की माने तो आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

chat bot
आपका साथी