हाय रे मां की ममता! सुपौल में पुत्र की मौत के बाद शव वाहन से लौट रही महिला खिड़की से कूदी

मां की ममता पर जितना लिखा जाए कम है। शुक्रवार को बिहार के सुपौल में पुत्र की मौत से आहत महिला ने अपनी जीवनलीला खत्म करने के लिए शव वाहन से छलांग लगा दी। वो लगातार अपने मासूम की मौत के बाद उसके शरीर को सीने से लगाए थी।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 08:34 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 08:34 AM (IST)
हाय रे मां की ममता! सुपौल में पुत्र की मौत के बाद शव वाहन से लौट रही महिला खिड़की से कूदी
मां की ममता - शव वाहन की खिड़की से कूद गई महिला।

संवाद सूत्र, त्रिवेणीगंज,सुपौल। हाय रे मां की ममता! गुरुवार को सुपौल से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनने के बाद हर कोई यही कहने लगा। बेटे की मौत के बाद पुत्र वियोग में मां ने खुदकुशी करने की कोशिश की। शव वाहन से बेटे के निर्जीव शरीर को सीने से लगाकर रखे महिला आपा खो बैठी। दुखहारी महिला ने शव वाहन की खिड़की से छलांग लगा दी।

एनएच 327 ई पर जागुर गांव के समीप शुक्रवार को सदर अस्पताल सुपौल से शव वाहन से अपने तीन वर्षीय पुत्र के शव को लेकर वापस लौट रही महिला एम्बुलेंस की खिड़की से कूद गई। इस घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ महिला की उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर त्रिवेणीगंज पुलिस भी अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचकर मामले की छानबीन में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार राघोपुर थाना क्षेत्र के लालपुर डुमरी वार्ड 12 निवासी ओमप्रकाश मंडल की 25 वर्षीय पुत्री शिवानी देवी के तीन वर्षीय पुत्र अभिनंदन कुमार को रेफरल अस्पताल राघोपुर से गुरुवार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर किया गया, लेकिन सदर अस्पताल में शुक्रवार को उक्त बच्चे की मौत हो गई। मृत अभिनंदन के साथ उनकी मां शिवानी थी।

ये भी पढ़ें: जहरीले सांप बन जाते हैं मुरलीवाले हौसला के दोस्त, नए दोस्त को खतरे में देख महाराष्ट्र से दौड़ चले आए कटिहार

शव वाहन से मृत बच्चे के शव को महिला के मायके राघोपुर थाना क्षेत्र के लालपुर डुमरी ले जाने के बजाए एम्बुलेंस ड्राइवर पुर्जा पर गलत पता रहने के कारण त्रिवेणीगंज लेकर आ रहा था, इसी क्रम में शव वाहन त्रिवेणीगंज-पिपरा मुख्यमार्ग एनएच 327 ई पर जागुर गांव के समीप पहुंचा तो महिला शव वाहन के खिड़की से कूदकर जान देने की कोशिश की। अनुमंडलीय अस्पताल में मौजूद पुलिस के द्वारा इलाजरत महिला को पुनः शव वाहन से महिला के मायके राघोपुर थाना क्षेत्र के कमलपुर भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी