धरहरा में पुलिस के हत्थे चढ़ा हार्डकोर नक्सली गणेश ठाकुर, 15 साल से वर्ष से नक्सलियों तक पहुंचा रहा था पुलिस की सूचना

मुंगेर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। धरहरा में हार्डकोर नक्सली गणेश ठाकुर को गिरफतार कर लिया गया है। वह पिछले 15 सालों से पुलिस की हर गतिविधियों के बारे में नक्‍सलियों को जानकारी दे रहा था।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 09:10 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 09:10 PM (IST)
धरहरा में पुलिस के हत्थे चढ़ा हार्डकोर नक्सली गणेश ठाकुर, 15 साल से वर्ष से नक्सलियों तक पहुंचा रहा था पुलिस की सूचना
गिरफतार हार्डकोर नक्सली गणेश ठाकुर के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

जेएनएन, मुंगेर। नक्सली बंदी सप्ताह के तीसरे दिन शुक्रवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एएसपी अभियान ने नक्सल प्रभावित धरहरा प्रखंड के सखोल गांव से हार्डकोर नक्सली गणेश ठाकुर गिरफ्तार किया है। पुलिस को इसकी लगभग 15 वर्षों से तलाश थी। एएसपी अभियान राजकुमार राज ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी नक्सिलयों तक पुलिस की मुखबिरी करने वाले गणेश सखोल गांव आया हुआ है। सूचना मिलने के बाद एएसपी अभियान, एआरजी अभियान दल दो और तीन के साथ पहुंचे और पूरे गांव की चारों ओर से घेराबंदी कर ली। इसके बाद हार्डकोर नक्सली गणेश ठाकुर को गिरफ्तार किया।

एएसपी अभियान राजकुमार राज ने बताया कि गणेश जमुई के खैरा कांड संख्या 203/ 21 का आरोपित है। गणेश नक्सली केजेबी जोन के कमांडर प्रवेश दा, सुरेश कोड़ा, अरविंद यादव के लिए काम करता है। पुलिस की हर गतिविधि की नक्सलियों तक पहुंचाता था। इसकी गिरफ्तारी से नक्सलियों के सूचना तंत्र पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। जल्द ही नक्सलियों का पूरा सूचना तंत्र व नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा। जल्द ही बड़े पैमाने पर जंगलों में सर्च आपरेशन चलाया जाएगा।

बंदी को लेकर अलर्ट मोड पर है पुलिस

माओवादी संगठन ने 28 जुलाई से तीन अगस्त तक शहीद नेता की शहादत में साप्ताहिक बंदी का ऐलान किया है। रेल पुलिस को ट्रेन या किसी स्टेशन को टारगेट बनाने का इनपुट मिला है। बंदी को लेकर खुफिया विभाग ने रेल और जिले पुलिस को भी अलर्ट किया है। इसके बाद पुलिस भी पूरी तरह सतर्क है। स्टेशन परिसर और रेलवे ट्रैकों पर विशेष चेकिंग की जा रही है। रेल पुलिस की रिपोर्ट में नक्सलियों की ओर से बरियापुर स्टेशन पर बड़ा धमाका होेने की बात कही गई है। इसको लेकर पुलिस भी पूरी तरह सतर्क है। ऐसे में हार्डकोर नक्सली गणेश कोड़ा की गिरफ़्तारी को पुलिस कामयाबी मान रही है। 

chat bot
आपका साथी