भागलपुर में आधा दर्जन प्रखंड कृषि पदाधिकारी को लगी फटकार

भागलपुर जिला कृषि पदाधिकारी कृष्ण कांत झा ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले आधा दर्जन प्रखंड कृषि पदाधिकारी को फटकार लगाई है। साथ ही चेतावनी दी है। दरअसल बीज वितरण को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी ने वीडियो कांन्फ्रेंसिंग की। बीज वितरण की धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए सबौर गोराडीह शाहकुंड सन्हौला कहलगांव और पीरपैंती के प्रखंड कृषि पदाधिकारी को फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:56 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:56 PM (IST)
भागलपुर में आधा दर्जन प्रखंड कृषि पदाधिकारी को लगी फटकार
भागलपुर में आधा दर्जन प्रखंड कृषि पदाधिकारी को लगी फटकार

भागलपुर :

जिला कृषि पदाधिकारी कृष्ण कांत झा ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले आधा दर्जन प्रखंड कृषि पदाधिकारी को फटकार लगाई है। साथ ही चेतावनी दी है। दरअसल, बीज वितरण को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी ने वीडियो कांन्फ्रेंसिंग की। बीज वितरण की धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए सबौर, गोराडीह, शाहकुंड, सन्हौला, कहलगांव और पीरपैंती के प्रखंड कृषि पदाधिकारी को फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार समय सीमा के अंदर शत-प्रतिशत बीज वितरण सुनिश्चित कराएं, अन्यथा निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

जिला कृषि पदाधिकारी ने हीना कम्यूनिकेशन सबौर और कृषि विकास केंद्र गुड़हट्टा चौक को सख्त निर्देश दिया है कि जल्द ही राशि जमा करें। राशि जमा नहीं होने की स्थिति में खाद व बीज की अनुज्ञप्ति रद कर दी जाएगी। साथ ही अनुदान राशि की वसूली के लिए कार्रवाई की जाएगी।

..................

501 क्विंटल ही हुआ है वितरण जिले में अभी तक 501.26 क्विंटल ही बीज का वितरण हो पाया है। जिले में 1777.25 क्विंटल बीज का वितरण होना है। विभाग ने जिले को 1057.63 क्विंटल बीज उपलब्ध कराया है, जिसमें 6845 किसानों के बीच 701.26 क्विंटल बीज का वितरण किया गया है। बीज के लिए आवेदन करने वाले सभी किसानों को विभाग की ओर से बीज उपलब्ध नहीं कराया गया है। जबकि धान के बिचड़ा को रोपने का समय आ गया है। मानसून समय पर आने से खेत लबालब है। अगर बिचड़ा नहीं मिला तो किसानों को दुकानों से बीज खरीदना पड़ेगा।

..................

निश्शुल्क धान का बीज वितरण नाथनगर प्रखंड में स्वयंसेवी संस्था ग्राम दीदी की ओर से महिला किसानों के बीच धान बीज का वितरण किया गया। बीज वितरण कार्यक्रम में संस्था को डेल्टा कंपनी ने सहयोग किया। 160 महिला किसानों को निश्शुल्क बीज दिया गया। धान की तीन नई किस्मों का बीज दिया गया, जो 130 से 135 दिनों में तैयार हो जाता है। अन्य धान से ज्यादा उत्पादन भी मिलता है। प्रत्येक महिला किसान को एक किलो बीज दिया गया। मौके पर ग्राम दीदी उषा सिन्हा, संजीव कुमार, अर्पणा आदि उपस्थित थी।

..................

कोट..

बीज वितरण विभाग की प्राथमिकता में है। समय पर बीज वितरण नहीं करने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। लापरवाह पदाधिकारियों को फटकार लगाई गई है।

कृष्ण कांत झा, जिला कृषि पदाधिकारी

chat bot
आपका साथी