भागलपुर से बांका तक सड़क किनारे दिखेगी हरियाली, मार्ग के दोनों ओर लगाए जाएंगे पौधे

अब पर्यावरण और हरियाली के लिए बहुत प्रयास किये जाने लगे हैं। नेशनल हाइवे पथ निर्माण विभाग और पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता को सड़क के दोनों किनारे पौधरोपण करने का निर्देश दिया है। इसे शीघ्र पूरा किया जाएगा।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 11:46 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 11:46 AM (IST)
भागलपुर से बांका तक सड़क किनारे दिखेगी हरियाली, मार्ग के दोनों ओर लगाए जाएंगे पौधे
भागलपुर बांका मार्ग पर सड़क किनारे पौधा लगाया गया है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। अब राहगीरों को शुद्ध पर्यावरण मिलेगा। इसलिए कि भागलपुर से बांका तक सड़क के दोनों ओर एक लाख से अधिक पौधारोपण होगा। कंस्ट्रक्शन एंड मेंटनेंस बेस्ड (सीएमबीडी) एवं ओपीआरएमसी के निर्मित या मेंटनेंस वाली सड़कों के किनारे पौधरोपण होगा। दोनों जिले में एक लाख तीन हजार विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे।इसमें भागलपुर की सड़कों के दोनों ओर 38 हजार और बांका जिले में 65 हजार पौधे लगाए जाएंगे।

पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने पर्यावरण और हरियाली के लिए नेशनल हाइवे, पथ निर्माण विभाग और पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता को सड़क के दोनों किनारे पौधरोपण करने का निर्देश दिया है। उपलब्धता अनुसार संबंधित पौधशालाओं से पौधा प्राप्त कर एक लाइन में निश्चित दूरी पर पौधरोपण करने को कहा गया है। साथ ही उन्होंने रखरखाव की उचित व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है ताकि लगाने के बाद एक भी पौधा को नुकसान नहीं हो। यही नहीं पौधरोपण के प्रजातियों और संख्या का भी ख्याल रखा गया है। मुख्यालय के निर्देशानुसार ही पौधारोपण करना है।

किस प्रजाति के कितनी संख्या में होना है पौधारोपण

अर्जुन : 20 हजार, करंज : 10 हजार, अमलतास : एक हजार, गुलमोहर : एक हजार, कचनार : पांच हजार, अशोक : एक हजार

पर्यावरण और हरियाली के लिए घोरघट से मिर्जाचौकी एनएच-80, भागलपुर से हंसडीहा भलजोर एनएच-133ई और बायपास किनारे दोनों ओर पौधारोपण होगा। इसके अलावा शहर के मुख्य सड़कों के किनारे भी पौधरोपण होना है। इससे राहगीरों को शुद्ध पर्यावरण मिलेगा। -मनोरंजन कुमार पांडेय, कार्यपालक अभियंता, एनएच विभाग, भागलपुर प्रमंडल।

chat bot
आपका साथी