किराए के भवन में नहीं चलेंगे सरकारी स्कूल, पूर्णिया में स्कूलों को जल्द उपलब्ध कराई जाएगी जमीन

पूर्णिया के सभी सरकारी स्कूल अब अपने भवन में संचालित होंगे। इसके लिए जमीन चिन्हित करने का काम शुरू हो गया है। सभी नवसृजित भूमिहीन व भवनहीन विद्यालय के लिए भूमि खोजो अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही...!

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 05:32 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 05:32 PM (IST)
किराए के भवन में नहीं चलेंगे सरकारी स्कूल, पूर्णिया में स्कूलों को जल्द उपलब्ध कराई जाएगी जमीन
पूर्णिया के सभी सरकारी स्कूल अब अपने भवन में संचालित होंगे।

 संवाद सूत्र, पूर्णिया पूर्व। सभी नवसृजित भूमिहीन व भवनहीन विद्यालय के लिए भूमि खोजो अभियान को गति देने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी श्याम बाबू राम ने विभागीय अधिकारियों को दिया है। शनिवार को बीआरसी लर्निंग सेंटर, पूर्णिया पूर्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस अभियान को गंभीरता से लेने की बात कही गई। बैठक में जिले के पीरामल फाउंडेशन के सदस्य, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बिहार शिक्षा परियोजना के पदाधिकारी एवं प्रखंड साधन सेवियों ने भाग लिया।

-भूमिहीन स्कूलों के लिए भूमि खोजो अभियान को गति देने का निर्देश

- डीईओ की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा, दिए गए निर्देश

-ई लाट एप का भी व्यापक स्तर पर किया जाएगा प्रचार प्रसार

शेष पंचायतों में भी जल्द खोले जाएंगे पुस्तकालय

जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा अभियान किताब दान के तहत शेष रह गए पंचायतों में पुस्तकालय खोलने के लिए सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं साधन सेवी को 18 सितंबर तक का समय दिया। बैठक में ई लाट एप का व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा गया ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे इसका लाभ उठा सकें। इससे संबंधित बैनर सभी विद्यालय में लगाने का निर्देश भी दिया गया ।निष्ठा प्रशिक्षण पर चर्चा करते हुए डीईओ ने कहा कि यह प्रशिक्षण सभी शिक्षकों के लिए लेना अनिवार्य है।

हर महीने प्रखंडों में शैक्षणिक गोष्ठी का होगा आयोजन

शिक्षकों के प्रशिक्षण की समीक्षा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अपने स्तर से करने को कहा गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को प्रत्येक महीने अपने प्रखंड में शैक्षणिक गोष्ठी कराने की बात कही गई, जिसमें शैक्षणिक मुद्दों पर विचार हो और शैक्षिक समस्याओं का समाधान हो सके। बैठक में सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी उज्जवल कुमार सरकार, अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक सुजीत कुमार ङ्क्षसह, मीडिया प्रभारी मनोहर ङ्क्षसह, एमआईएस प्रभारी बिनोद कुमार,वेदांत मिश्रा पीरामल फॉउंडेशन, कामेश्वर प्रसाद विश्वास, श्याम सुंदर गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी