21 को बांका आ रहे 'सरकार', एक साथ मिलेंगे कई तोहफे, मंदार और ओढ़नी डैम पर चल रही स्‍वागत की तैयारी

21 सितंबर को सीएम नीतीश कुमार बांका आ रहे हैं। वे यहां पर एक साथ कई सौगात देंगे। सबसे पहले वे मंदार पर्वत में रोप वे का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे ओढ़नी डैम जाएंगे। दोनों जगहों पर उनके आगमन को लेकर स्‍वागत की तैयारी चल रही है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 04:11 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 04:11 PM (IST)
21 को बांका आ रहे 'सरकार', एक साथ मिलेंगे कई तोहफे, मंदार और ओढ़नी डैम पर चल रही स्‍वागत की तैयारी
21 सितंबर को सीएम नीतीश कुमार बांका आ रहे हैं।

संवाद सहयोगी, बौंसी (बांका)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार का दूसरा मंदार रोप-वे का उद्घाटन 21 सितंबर को करेंगे। इसकी जानकारी पर्यटन विभाग के कार्यपालक अभियंता धनंजय नारायण ने दी है।इधर ,मुख्यमंत्री आगमन के तिथि निर्धारित होते हैं जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन में मंदार में रोपवे उद्घाटन की तैयारी को लेकर तैयारी व्यवस्था तेज कर दी है। सभी कार्यों को प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

-नीतीश 21 को मंदार रोप-वे का कर सकते हैं उद्घाटन

-मंदार के कार्यक्रम के बाद ओढऩी डैम भी जाएंगे सीएम नीतीश कुमार

सरकार के आगमन को लेकर मंदार का चप्पा चप्पा की साफ सफाई की जा रही है। मंदार की तराई में हेलीपैड का निर्माण दो दिन पूर्व ही पूर्ण हो चुका है। तैयारी को लेकर पर्यटन विभाग द्वारा बाकी बचे सभी कार्यों को दिन-रात कार्य करा कर पूर्ण कराने में जुटे हुए हैं। पर्यटन विभाग के पदाअधिकारी मंदार में कैंप करके रोप-वे सहित अन्य कार्यों को जल्द पूरा करने में जुटे हुए हैं। रोप-वे उद्घाटन तिथि निर्धारित होते ही सारा विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 21 सितंबर को दिन के 11 बजे तय हुआ है। जानकारी हो कि मंदार में बन रहे बहुप्रतीक्षित रोप-वे का निर्माण कार्य पर्यटन विभाग द्वारा 2017 से चल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अद्वैत मिशन में बने हेलीपैड से उतरकर कारीडोर के जरिए सीधे पापहरणी स्थित मंदार रोपवे उद्घाटन कर रोपवे केबिन में बैठकर सीधे पर्वत शिखर पर बने रोपवे स्टेशन तक पहुंचेंगे।

उसके बाद स्टेशन से उतरकर पाथ-वे से सामने जैन मंदिर में कुछ क्षण बिताएंगे और प्रकृति का पर्वत शिखर से आनंद लेगें। उसके बाद पर्यटन अतिथि गृह में कुछ देर विश्राम करने के बाद ओढऩी डैम जाएंगे। ज्ञात हो कि पिछले दस दिनों से पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री आगमन को लेकर लगभग सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

chat bot
आपका साथी