जन विरोधी नीतियों को लागू कर रही केंद्र व राज्य सरकार

केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में महागठबंधन और वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डीएम कार्यालय के सामने धरना दिया। धरना का संचालन डॉ. सुधीर शर्मा ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 01:35 AM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:18 AM (IST)
जन विरोधी नीतियों को लागू कर रही केंद्र व राज्य सरकार
जन विरोधी नीतियों को लागू कर रही केंद्र व राज्य सरकार

भागलपुर । केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में महागठबंधन और वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डीएम कार्यालय के सामने धरना दिया। धरना का संचालन डॉ. सुधीर शर्मा ने किया।

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार जनविरोधी नीतियों को लागू कर रही है, इससे आम लोग परेशान हैं। केंद्र की एनडीए सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों को औने-पौने दाम पर कॉरपोरेट घरानों को बेच रही है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। मजदूरों की छंटनी हो रही है।

सत्ता के संरक्षण में बढ़ रहा अपराध

नेताओं ने कहा नीतीश सरकार के राज में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। सत्ता के संरक्षण में बिहार में अपराध बढ़ रहा है। बलात्कार एवं हत्या की घटनाएं हर दिन घट रही हैं। लोग भय के बीच जीवन व्यतीत कर रहे हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। इन लोगों ने किया संबोधित : डॉ. चक्रपाणि हिमाशु, रालोसपा जिलाध्यक्ष रवि शेखर भरद्वाज, सीपीआइ के सुदामा प्रसाद सिंह, सीपीएम के दशरथ प्रसाद, हम के जिलाध्यक्ष भावेश कुशवाहा, वीआइपी के प्रभारी वकील बिंद ने संबोधित किया। इस दौरान रबिया खातून, गौतम बनर्जी, महेंद्र हरदम, विजय राय, संजीत सुमन, देव कुमार यादव, सीताराम राय, हिमाशु पटेल आदि अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी