बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, केंद्र सरकार के ई-श्रम पोर्टल पर कराएं रजिस्ट्रेशन, इस तरह मिलेगा रोजगार

बेरोजगारों के लिए अच्‍छी खबर है। वे केंद्र सरकार के ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्‍ट्रेशन करा सकते हैं। केंद्र सरकार की इस योजना में 16 से 59 वर्ष तक के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक अपना निबंधन करा सकते हैं।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 03:36 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 03:36 PM (IST)
बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, केंद्र सरकार के ई-श्रम पोर्टल पर कराएं रजिस्ट्रेशन, इस तरह मिलेगा रोजगार
बेरोजगारों के लिए अच्‍छी खबर है। वे केंद्र सरकार के ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्‍ट्रेशन करा सकते हैं।

संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। भारत सरकार के श्रम व रोजगार मंत्रालय की ओर से असंगठित श्रमिकों का निबंधन कराया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य सरकार की आरे से भी 17 सितंबर से एक माह तक निबंधन के लिए महाअभियान चलाया जाएगा। केंद्र सरकार की इस योजना में 16 से 59 वर्ष तक के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक अपना निबंधन करा सकते हैं। यह जानकारी जमालपुर के वार्ड संख्या 13 में अभियान के दौरान जानकारी देते हुए जिला श्रम अधीक्षक ऋतुराज भारद्वाज ने दी।

-आज से एक माह तक चलेगा निबंधन के लिए महा अभियान, कामन सर्विस सेंटर पर होगा रजिस्ट्रेशन

-16 से 59 वर्ष तक के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक करा सकते हैं अपना नाम दर्ज,निश्शुल्क होगा निबंधन

नजदीक के वसुधा केंद्र पर जा करा सकते हैं निबंधन

श्रम अधीक्षक ने बताया कि जिले के असंगठित श्रमिक अपने नजदीकी कामन सर्विस केंद्र अर्थात वसुधा केंद्र पर जाकर अपना निबंधन करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि, यह निबंधन ई- श्रम पोर्टल पर निश्शुल्क होगा। इसके लिए श्रमिकों को वसुधा केंद्र पर अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक व मोबाइल साथ में लाना होगा।

विशेष जानकारी के लिए आप श्रम विभाग से कर सकते हैं संपर्क

विशेष जानकारी के लिए जिला श्रम विभाग से श्रमिक संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, वैसे श्रमिक जो आयकर दाता हैं या ईपीएफओ अथवा ईएसआइसी के सदस्य हैं, उनका निबंधन नहीं होगा। इसी अभियान के तहत नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में अभियान अभियान चलाकर आन स्पाट दैनिक मजदूरों का निबंधन करवाने की दिशा में पहल किया गया। अभियान के दौरान वार्ड पार्षद आलोक कुमार ने विभागीय अधिकारी को सहयोग किया।

ज्ञात हो कि इस योजना का लाभ 60 या उससे अधिक उम्र के लोगों को नहीं मिलेगा। इसका लाभ केवल 16 से 59 वर्ष तक के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों केा ही मिलेगा। वही लोग इसमें निबंधन भी करा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी