ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जमुई का किया गया विस्तार, जानिए... कौन-कौन बने पदाधिकारी

जिले के ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस संगठन जमुई का संगठन विस्तार सोमवार को किया गया संगठन संगठन के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिन्हा की अनुशंसा पर सचिव पद के लिए जमुई के जाने माने सामजसेवी मलयपुर निवासी अभिषेक कुमार सिन्हा को मनोनीत किया गया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 01:57 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 01:57 PM (IST)
ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जमुई का किया गया विस्तार, जानिए... कौन-कौन बने पदाधिकारी
मनीष आनंद, अभिषेक कुमार सिन्‍हा और रामकृपा शरण।

जागरण संवाददाता, जमुई। जिले के ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस संगठन जमुई का संगठन विस्तार सोमवार को किया गया संगठन विस्तार के क्रम में कई चित्रांश युवाओं को नई जिम्मेदारी दी गई। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिन्हा की अनुशंसा पर सचिव पद के लिए जमुई के जाने माने सामजसेवी मलयपुर निवासी अभिषेक कुमार सिन्हा को मनोनीत किया गया।

इसके अलावा शिक्षा प्रकोष्ठ पद पर मनीष आनद, उपाध्यक्ष पद पर रामकृपा शरण को मनोनीत किया गया है। संगठन विस्तार के बाद जिला अध्यक्ष ने बताया कि संगठन चित्रांश समाज के विकास के लिए हर संभव कार्य करेगी। वहीं नए मनोनीत सदस्यों ने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी पूर्वक निभाएंगे एवं समाज के विकास को गति प्रदान करेंगे।

chat bot
आपका साथी