गंगा ब्रिज और एनएच को जोड़ेगा फ्लाईओवर

भागलपुर [नवनीत मिश्र] अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहे पुल को फोरलेन एनएच-80 से

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 07:38 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 07:38 AM (IST)
गंगा ब्रिज और एनएच को जोड़ेगा फ्लाईओवर
गंगा ब्रिज और एनएच को जोड़ेगा फ्लाईओवर

भागलपुर [नवनीत मिश्र]

अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहे पुल को फोरलेन एनएच-80 से जोड़ने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण होगा। इसके बनाने का जिम्मा बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को दिया गया है। पुल निर्माण निगम ने फ्लाईओवर के निर्माण के लिए कवायद शुरू कर दी है। फ्लाईओवर के निर्माण से पूर्व सामाजिक प्रभाव आकलन (सोशल ऑडिट) किया जाएगा। सामाजिक प्रभाव आकलन का जिम्मा अनुग्रह नारायण सिंह संस्थान को दिया गया है। इसके लिए राज्य सरकार ने चार लाख 30 हजार रुपये उपलब्ध करा दिए हैं। संस्थान की ओर से ऑडिट का काम जल्द शुरू करने की बात कही जा रही है। सोशल ऑडिट होने के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। सोशल ऑडिट के दौरान रास्ते में पड़ने वाली जमीन, मकान, बिजली के पोल आदि का आकलन किया जाएगा। साथ ही जमीन को चिन्हित किया जाएगा।

........................

20 एकड़ जमीन की दरकार

पुल एवं सड़क के लिए 20 एकड़ जमीन की आवश्यकता पड़ेगी। गंगा नदी पर बनने वाले पुल को वर्तमान एनएच-80 से रशीदपुर के पास जोड़ा जाएगा। रशीदपुर में गोलंबर बनेगा। एक रास्ता पुल की ओर जाएगा। दूसरा रास्ता सुल्तानगंज, तीसरा रास्ता सुल्तानगंज और चौथा रास्ता फ्लाईओवर होकर फोरलेन एनएच-80 को जोड़ेगा। इसके लिए 11 एकड़ से अधिक भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए अधिघोषणा हो गई है। साथ ही रशीदपुर से फोरलेन एनएच-80 तक 20 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इस जमीन पर फ्लाईओवर के अलावा फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। फ्लाईओवर के किनारे दोनों ओर टू लेन सड़क का निर्माण होगा। अगले पांच वर्षो में सारे कार्य पूरे हो जाएंगे।

..................

125 किमी लंबी होगी फोरलेन सड़क

मुंगेर से मिर्जाचौकी के बीच 125 किलोमीटर फोरलेन सड़क का निर्माण होगा। सड़क निर्माण 3491.69 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह सड़क हरित क्षेत्र से होकर गुजरेगी। सड़क निर्माण का कार्य चार खंडों में होगा। इस साल के अंत तक सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। 2022 तक निर्माण कार्य पूर्ण होने की संभावना है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 60 मीटर यानी 196.8 फीट चौड़ाई में जमीन अधिग्रहण किया जाएगा। 92 मौजा में जमीन का अधिग्रहण होना है। अलकतरा और पीसीसी दोनों ही तरह का सड़क का निर्माण होगा। भागलपुर जिले में 95 किलोमीटर लंबी सड़क होगा।

chat bot
आपका साथी