रात 12 बजे नाव पर सो रहे पूर्व वार्ड सदस्‍य के पुत्र को मुंह में पिस्‍टल सटा कर मारी गोली, बिहार के भागलपुर की वारदात

रात 12 बजे नाव पर सो रहे पूर्व वार्ड सदस्‍य के बेटे को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना बिहार के भागलपुर की है। आनन फानन में स्‍वजनों ने उसे इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 10:22 AM (IST) Updated:Mon, 01 Nov 2021 10:22 AM (IST)
रात 12 बजे नाव पर सो रहे पूर्व वार्ड सदस्‍य के पुत्र को मुंह में पिस्‍टल सटा कर मारी गोली, बिहार के भागलपुर की वारदात
भागलपुर में रात 12 बजे नाव पर सो रहे युवक को गोली मार दी।

संस, नाथनगर। बीते देर रात नाथनगर थाना क्षेत्र के रत्तिपुर बैरिया पंचायत के दिलदार पुर बिंद टोला निवासी पूर्व वार्ड सदस्य संगीता देवी के पुत्र बबलू महतो को पुरानी रंजिश में गोली मारकर जख्मी कर दिया। आनन फानन में स्वजन ने घायल को ईलाज के लिए जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया है।गोली युवक के मुंह में सटाकर मारी गई है। गाल को जख्मी करते हुए गर्दन में गोली जा फसी है।

-पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, स्थिति गंभीर

- घटना रात 12 बजे के बाद की बताई जाती है

- नाव पर सोए अवस्था में मारी गोली

मां के बयान पर पुलिस ने दर्ज की एफआइआर 

घटना को लेकर घायल की मां पूर्व वार्ड सदस्य संगीता देवी ने बताया कि रविवार की रात 11 बजे सुभाष महतो गिरोह विश्व विद्यालय घाट के पीछे गंगा पार जाने के नाव से पार किया था।मेरा बेटा बबलू नाव पर ही सोता था,उसके साथ एक बच्चा भी जिसे बबलू ने पीछे सोने के लिए भेज दिया था।रात 12 बजे के करीब में उसे सोए अवस्था में गोली मारकर जख्मी कर दिया है।

पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारने का लगाया आरोप

संगीता ने बताया कि पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है।सुभाष महतो से पूर्व से विवाद चल रहा था।एक बार पूर्व में भी जान मारने की नीयत से उसने हसुआ से वार किया था।

घटना की सूचना पाकर निवर्तमान मुखिया सहित ग्रामीण अस्पताल पहुंचे।

युवक के गर्दन में फंसी हुई है गोली 

नाथनगर इंस्पेक्टर मु. सज्जाद हुसैन ने बताया कि विश्व विद्यालय के पीछे युवक को बदमाशों ने गोली मारा है।युवक का जेएलएनएमसीएच में इलाज चल रहा है। गोली गर्दन में फंसी हुई है।बदमाशो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद तरह तरह की चर्चा हो रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही घायल युवक का भी बयान दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी