मधेपुरा में पूर्व नक्सली एरिया कमांडर की हत्या, नक्सली गतिविधियां छोडऩे के बाद मंदिर में रहता था भोला दास

मधेपुरा के सुखासिनी में बुधवार अल सुबह बदमाशों ने भोला दास (75 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। नक्सली गतिविधियां छोडऩे के बाद मंदिर में रहता था भोला दास। सुबह टहलने निकले लोगों ने दी पुलिस को घटना की सूचना।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 11:24 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 11:24 AM (IST)
मधेपुरा में पूर्व नक्सली एरिया कमांडर की हत्या, नक्सली गतिविधियां छोडऩे के बाद मंदिर में रहता था भोला दास
मधेपुरा में पूर्व नक्‍सली की हत्‍या कर दी गई है।

संवाद सूत्र, नयानगर (मधेपुरा)। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बुधामा ओपी के अंतर्गत सुखासिनी में बुधवार अल सुबह बदमाशों ने भोला दास (75 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। उसे तीन गोलियां मारी गईं। भोला पहले नक्सल गतिविधियों में शामिल रहता था। पिछले कुछ वर्षों से वह गांव के ही बजरंगबली मंदिर परिसर में फूस की झोपड़ी बनाकर रह रहा था।

बुधवार सुबह जब घर के लोग मंदिर की ओर टहलने निकले तो पता चला कि मंदिर से पश्चिम की ओर सहरसा व मधेपुरा जिले की सीमा पर एक खेत में भोला दास का शव पड़ा हुआ है। घटना की सूचना पर उदाकिशुनगंज के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर जयप्रकाश चौधरी, दारोगा गणेश पासवान, दारोगा रमाशंकर व बुधामा ओपीध्यक्ष अमरेंद्र सिन्हा मौके पर पहुंचे। इन्होंने मृतक के स्वजनों से घटना की जानकारी ली। नक्सल गतिविधि छोड़ पूजा पाठ में रम चुके वृद्ध की गोली मारकर हत्या बजरंगबली मंदिर परिसर में फूस की झोपड़ी बनाकर रहता था भोल दास नक्सल एरिया कमांडर था पहले, अब मंदिर परिसर में ही बना लिया था आवास पुलिस नक्‍सली गतिविधियों पर भी नजर रख रही है। घटना के बाद लोग दहशत में आ गए हैं।

पुलिस का कहना है कि भोला साह पहले नक्सली गतिविधियों में शामिल था। वह संगठन में एरिया कमांडर भी रह चुका है। क्षेत्र की कई घटनाओं में उसकी संलिप्तता थी। हत्या के एक मामले में वह जेल भी जा चुका है। स्वजनों व ग्रामीणों के अनुसार भोला साह हाल के कई वर्षों से जरायम की दुनिया छोड़कर मंदिर में रह रहा था। उसके सहयोग से इस वर्ष मंदिर में धूमधाम से यज्ञ भी किया गया था।

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर उदाकिशुनगंज के डीएसपी सतीश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंदिर के पुजारी टुनटुन चौधरी सहित ग्रामीणों से भी पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पुलिस गहराई से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही हत्याकांड में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी