जल्द रिहा हो सकते हैं मधेपुरा के पूर्व सांसद और JAP प्रमुख पप्पू यादव

लाकडाउन के दौरान अपहरण के 32 साल पुराने मामले में गिरफ्तार हुए मधेपुरा के पूर्व सांसद और जाप प्रमुख पप्पू यादव जल्द जेल से बाहर आ सकते हैं। सोमवार को उनके मामले पर पटना हाईकोर्ट में गवाही ली गई है।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 09:38 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 09:38 PM (IST)
जल्द रिहा हो सकते हैं मधेपुरा के पूर्व सांसद और JAP प्रमुख पप्पू यादव
जाप संरक्षक पप्पू यादव जल्द आ सकते हैं बाहर।

आनलाइन डेस्क, भागलपुर। मधेपुरा से पूर्व सांसद और जनाधिकार पार्टी (JAP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव (Pappu Yadav) चार महीने से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं। ऐसे में उनके समर्थकों के लिए अब अच्छी खबर सामने आ रही है। पप्पू यादव जल्द ही रिहा हो सकते हैं। सोमवार को पटना हाईकोर्ट में उनके मुकदमे पर सुनवाई हुई। मामले में गवाही पूरी हो गई है। ऐसे में अब कोर्ट को फैसला देना है।

कोर्ट में हुई कार्यवाही के बाद ऐसी उम्मीदें हैं कि जाप प्रमुख जल्द ही बाहर आ सकते हैं। इसको लेकर जाप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। लाकडाउन के दौरान पप्पू यादव को 11 मई को पटना से गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में डीएमसीएच के मेडिसिन वार्ड में इलाजरत हैं।

32 साल पुराने मामले में हुए गिरफ्तार

जाप प्रमुख जिस मामले में गिरफ्तार हुए वो आज से करीब 32 साल पुराना है। 1989 में पप्पू यादव, रामकुमार यादव और उमाकांत यादव एक साथ रहते थे। गुट के ही एक युवक ने एक लड़की से शादी कर ली थी। इस कारण पप्पू यादव का रामकुमार यादव और उमाकांत यादव से मतभेद हो गया। 29 जनवरी 1989 को रामकुमार यादव के चचेरे भाई शैलेन्द्र यादव ने मुरलीगंज थाना में शिकायत दर्ज कराते आरोप लगाया। आरोप में कहा गया कि पप्पू यादव ने दिनदहाड़े रामकुमार यादव और उमाकांत यादव को जान से मारने की नीयत से अपहरण कर लिया है।

इसी मामले पर पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया। पप्पू यागव की रिहाई को लेकर पार्टी कार्यकर्ता लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बार बिहार में आई बाढ़ में बचाव कार्य को लेकर जाप कार्यकर्ता पप्पू यादव को मिस करते रहे। अब जाप प्रमुख के रिहाई की उम्मीदें जताई जा रहीं हैं।

chat bot
आपका साथी