बाढ़ पीड़ितों ने राहत के लिए किया एनएच 80 जाम

कहलगाव (भागलपुर)। बाढ़ राहत का इंतजार करते-करते नहीं मिलने पर निराश होकर बाढ़ पीड़ित अब सड़क पर उतर कर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 04:57 AM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 04:57 AM (IST)
बाढ़ पीड़ितों ने राहत के लिए किया एनएच 80 जाम
बाढ़ पीड़ितों ने राहत के लिए किया एनएच 80 जाम

कहलगाव (भागलपुर)। बाढ़ राहत का इंतजार करते-करते नहीं मिलने पर निराश होकर बाढ़ पीड़ित अब सड़क पर उतर कर आदोलन करना शुरू कर दिए हैं। कहलगाव पकड़तल्ला के निकट स्थित धर्मकाटा के पास एनएच 80 पर बाढ़ पीड़ितों ने बास-बल्ला लगाकर जाम कर दिया। एनएच जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। राहगीर परेशान थे। बाइक और साइकिल भी नहीं जाने दे रहे थे। करीब दो घंटे जाम रहा। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया था। शाम में पुन: जाम कर दिया था। यहा से कुछ ही दूरी पर पकड़तल्ला काली स्थान परिसर में सामुदायिक किचन चल रहा है। इसके एक रोज पूर्व एकचारी रेलवे स्टेशन के निकट बाढ़ पीड़ितों ने राहत की माग को लेकर सड़क जाम किया था। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने जहा सामुदायिक किचन का संचालन नहीं हो रहा है वहा के बाढ़ पीड़ितों को सूखा राशन देने, पालीथिन सीट सभी परिवारों को देने, प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवारों को 15 हजार मुआवजा, किसानों को फसल क्षति का मुआबजा, पशु चारा, चिकित्सा व्यवस्था, एवं शुद्ध पेयजल आपूíत किए जाने की मागों को लेकर अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया और मागपत्र अंचलाधिकारी को दिया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व रणधीर यादव, मनोज मंडल,मो हबीब, मो. जुबेर कर रहे थे। वंशीपुर,ओगरी के भी बाढ़ पीड़ित राहत की माग को लेकर अंचल कार्यालय पहुंचे थे। अंचलाधिकारी रामावतार यादव ने बताया कि 47 जगहों पर सामुदायिक किचन चलाया जा रहा है। सूखा राहत वितरण का आदेश नहीं है। गंगा के जलस्तर में लगातार धीमी गति से कम होने के बाद भी इलाके में बाढ़ की हालत जस की तस बनी हुई है। बाढ़ पीड़ित परेशान हैं। सामुदायिक किचन में माग के मुताबिक समानों की आपूíत वेंडर द्वारा नहीं किए जाने की शिकायत रसोइया द्वारा की जा रही है। वेंडर मनमाने ढंग से आपूíत कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी