Flood threat in Supaul: पूर्वी कोसी तटबंध के एक ङ्क्षबदु पर कोसी ने बनाया दबाव, युद्धस्तर पर चल रहा कार्य

सुपौल में कोसी के पूर्वी तटबंध पर कोसी का काफी दबाव है। पूर्वी कोसी तटबंध के 16.98 किलोमीटर स्पर का नोज ङ्क्षसक कर गया है। अभियंताओ की टीम कटाव रोकने में लगी है। हालांकि इससे लोग सहमे हुए हैं।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 05:24 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 05:24 PM (IST)
Flood threat in Supaul: पूर्वी कोसी तटबंध के एक ङ्क्षबदु पर कोसी ने बनाया दबाव, युद्धस्तर पर चल रहा कार्य
सुपौल में कोसी के पूर्वी तटबंध पर कोसी का काफी दबाव है।

संवाद सहयोगी, वीरपुर(सुपौल)। पूर्वी कोसी तटबंध के 16.98 किलोमीटर स्पर का नोज ङ्क्षसक कर गया है। अभियंताओ की टीम कटाव रोकने में लगी है। मुख्य अभियंता मनोज कुमार रमन, फ्लड फाइङ्क्षटग चैयरमेन विष्णुकांत पाठक, एसई अशोक ङ्क्षसह ठाकुर, ईई राम सेवक साह ने 16.98 पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। अभियंताओं की टीम ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है। गौरतलब हो कि शनिवार की शाम से ही 16.98 किलोमीटर का नोज बैठने लगा। नोज को बैठने से बचाने के लिए रविवार की सुबह दो एजेंसियों को कार्य में लगाकर नोज को बचाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। एसई अशोक ङ्क्षसह ठाकुर स्व्यं कैंप किये हुए है। 16.98 किलोमीटर स्पर पर हाल में एंटीएरोजन के तहत 6 करोड़ 16 लाख 68 हजार की लागत से मजबूतीकरण का कार्य किया गया है। परन्तु मौसम की पहली बारिश में ही कोसी ने अपने तेबर दिखा दिए। इससे 

भी लोगों की परेशानी अभी बढ़ गई है। 

विभाग के द्वारा स्थिति के अनुसार दो स्थानीय एजेंसी को फ्लड फाइङ्क्षटग कार्य की जिम्मेवारी सौंपी गयी है।

नोज ङ्क्षसक मोड में आ गया था। यह एक प्रवृत्ति है। कार्य किये जा रहे हैं। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

-अशोक ङ्क्षसह ठाकुर, अधीक्षण अभियंता

लगातार हो रही बारिश से घरों में घुसा पानी

संसू,सौरबाजार (सहरसा) : प्रखंड क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण जल जमाव की समस्या बढ़ गई है। जल जमाव के कारण लोगों के घर में पानी घुस गया है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण लोगों को इस मौसम में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड की सड़कें कीचड़मय होने के कारण आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड के कई गांव में जल निकासी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण लोगो के घर में बारिश का पानी घुस गया है।

chat bot
आपका साथी