कटिहार में मुखिया प्रत्याशी पर फायरिंग, इलाके में सनसनी का माहौल

Bihar Panchayat Election 2021 इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के कटिहार से आई है। यहां मुखिया प्रत्याशी पर फायरिंग की गई है। मामले के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल है। फायरिंग में मुखिया प्रत्याशी बाल-बाल बच गया है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 03:41 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 03:41 PM (IST)
कटिहार में मुखिया प्रत्याशी पर फायरिंग, इलाके में सनसनी का माहौल
मुखिया प्रत्याशी पर फायरिंग, इनसेट में गोली के छर्रे से हुआ टीन शेड में छेद।

 संवाद सूत्र, कटिहार। जिले के डंडखोरा प्रखंड के रायपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। गोलियां मुखिया प्रत्याशी मिथिलेश चौहान पर चलाई गई है। मामले के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल है। दूसरी तरफ चर्चा तेज है कि मिथिलेश बाल-बाल बच गया वरना आज उसकी हत्या तय थी। फायरिंग की इस वारदात के बाद पुलिस को सूचना दी गई है।

मिथिलेश का प्रचार वाहन घर के बाहर आकर थम गया है। मिथिलेश बुरी तरह डरा सहमा है। हर कोई मुखिया प्रत्याशी पर हुई फायरिंग की चर्चा कर रहा है। आगे का समाचार जल्द ही।

यह भी पढ़ें- बिहार पंचायत चुनाव: चुनावी वर्चस्व बनाने के लिए दोहरा हत्याकांड, खगड़िया में संभावित सरपंच प्रत्याशी बना हत्यारा!

डंडखोरा प्रखंड के रायपुर पंचायत के एक मुखिया प्रत्याशी के घर पर अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली चलाए जाने का मामला सामने आया है। हलांकि गोलीबारी में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। प्रत्याशी के दरवाजे पर खड़ी आटो व टीन के शेड में गोली का निशान पाया गया। घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात रायपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मिथिलेश कुमार चौहान के आवासीय परिसर में रविवार की रात अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली चलाई गई।

घटना 11 बजे की बताई जाती है। मुखिया प्रत्याशी ने बताया कि अपने सहयोगियों के साथ अपने आवासीय परिसर स्थित कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान किसी ने दरवाजे से गोली चला दी। गोली की आवाज सुन बाहर आने पर तीन बाइक पर सवार अज्ञात लोगों को तेजी से भागते देखा। उन्होंने कहा कि उनका या उनके परिवार के किसी व्यक्ति का किसी से कोई विवाद नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया। है।थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि मुखिया प्रत्याशी की लिखित शिकायत पर अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी