कटिहार पंचायत चुनाव के पांचवें चरण में कई जगहों पर हुई फायरिंग, सौर बाजार में 61% मतदान

कटिहार पंचायत चुनाव के पांचवें चरण का मतदान रविवार को संपन्न हुआ। इस दौरान कई जगहों पर फायरिंग की सूचना मिली। सौर बाजार में कुल 61 फीसदी मतदान हुआ। वहीं पुलिस सक्रिय दिखाई दी। जहां जहां फायरिंग की सूचना मिली खुद एसपी लिपि सिंह जा पहुंचीं...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 09:26 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 09:26 PM (IST)
कटिहार पंचायत चुनाव के पांचवें चरण में कई जगहों पर हुई फायरिंग, सौर बाजार में 61% मतदान
कटिहार पंचायत चुनाव के दौरान हुए आपराधिक कृत्य...

संवाद सूत्र, कटिहार। कटिहार पंचायत चुनाव के पांचवें चरण के दौरान जिले के सौर बाजार प्रखंड में चौथे चरण के हो रहे मतदान में जमकर गोलियां चली। प्रखंड के अलग- अलग पंचायतों में दबंगों ने गोलियां चलायी। इस गोलीबारी की घटना में जख्मी एक व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी अनुसार रविवार को सौर बाजार प्रखंड में हो रहे पंचायत चुनाव को लेकर सबसे पहले पश्चिमी में दो वार्ड सदस्यों के बीच हुई गोलीबारी में संजय यादव के दोनों पांव में गोली लगी है। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वार्ड सदस्य पद हेतु हो रहे चुनाव को लेकर ही इंदु यादव एवं दयानंद यादव के समर्थकों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। सौर बाजार के चकला में भी गोलीबारी हुई लेकिन पुलिस इस बात को नकारती हुए कहती है कि चकला में कोई गोलीबारी की घटना नहीं हुई।

इसके बाद प्रखंड के इनरवा मध्य विद्यालय मतदान केंद्र के बाहर गोलीबारी की घटना घटित हुई। कुछ देर के लिए मतदान भी की सूचना है। लोगों ने बताया कि करीब दो दर्जन से अधिक फायङ्क्षरग हुई। गोलीबारी की घटना की सूचना मिलते ही डीएम कौशल कुमार एवं एसपी लिपि सिंह ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। मालूम हो कि पंचायत का चुनाव अधिक महत्वपूर्ण हो गया है कि इस पंचायत से निवर्तमान मुखिया भी इस बार भी मुखिया का चुनाव रही है। इनके पति पर दर्जनों मामले दर्ज हैं। जिसे जिला बदर किया जा चुका है।

सौरबाजार में हुआ 61 फीसद मतदान

पांचवें चरण में रविवार को सौरबाजार प्रखंड के सभी 236 मतदान केंद्रों पर लगभग 61 फीसद मतदान हुआ। इस प्रखंड में कुल एक लाख 33 हजार 933 मतदाता है, जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 69060 और महिला मतदाताओं की संख्या 64873 है। समाचार लिखे जाने तक दर्जनों मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है, परंतु जिला नियंत्रण कक्ष को मिली जानकारीनुसार पूरे प्रखंड में 61 फीसद मतदान की संभावना है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कौशल कुमार व एसपी लिपि लिंह ने कुछ छिटफुट घटनाओं को छोड़ पूरे प्रखंड के कुल 16 पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान का दावा किया है। सभी मतदान दल व पुलिस पदाधिकारियों को मतदान समाप्त होते ही सहरसा जिला स्कूल मतगणना केंद्र में ईवीएम व मतपेटी जमा करने का आदेश दिया गया है।

chat bot
आपका साथी