पड़ोसी गांवों के दो गुटों में फायरिंग, हथियार बरामद, पांच गिरफ्तार

जिले में मंगलवार की रात पड़ोसी गांवों के दो गुटों में फायरिंग हुई। इस घटना में पुलिस ने हथियार बरामद किया है। कई को गिरफ्तार किया गया।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 09:08 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 09:08 AM (IST)
पड़ोसी गांवों के दो गुटों में फायरिंग, हथियार बरामद, पांच गिरफ्तार
पड़ोसी गांवों के दो गुटों में फायरिंग, हथियार बरामद, पांच गिरफ्तार

भागलपुर, जेएनएन। भागलपुर में जमीन विवाद वर्चस्‍व की लड़ाई में दो गुटाें में फायरिंग हो गई। इस घटना में कई के जख्‍मी होने की सूचना है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने दोनों गुटों से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है। कुछ असामाजिक तत्‍वों को पकड़कर उससे पूछताछ कर रही है। कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, सजौर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर बीते मंगलवार की देर रात्रि दो पक्षों में गोलीबारी की घटना हुई है। इस विवाद में दरियापुर और बेलखुरिया के कुछ असामाजिक तत्‍व शामिल थे। दोनों गांव अलग-अलग थाने में है। मामले में पांच आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हथियार और कारतूस भी बरामद किया।

इस घटना के बाद गांव में तनाव है। लोग डरे और सहमे हुए हैं। पुलिस वहां कैंप कर रही है। दोनों थाने की पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की अभी जांच कर रही है। प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता विवाद को सुलझाने में लगे हैं। दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि सजौर थानाक्षेत्र के दरियापुर गांव में बीते मंगलवार की देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में करीब दस राउंड गोलीबारी होने की घटना घटी है। सूचना मिलने पर सजौर थानाध्यक्ष मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल से पांच लोगों को गिरफ्तार कर अपने साथ सजौर थाना ले गये। गिरफ्तार लोगों में नाथनगर मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के करेला गांव के एक भतौङिया गांव के दो एवं सजौर थानाक्षेत्र के दरियापुर गांव के दो लोग शामिल है। पुलिस अन्‍य कई लोगों से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।वरीय पदाधिकारी के दिशानिर्देश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। घटना के बाद दोनों गांवों में तनाव है।

chat bot
आपका साथी