मुंगेर के टेटिया बंबर में मुखिया चुनाव हारने पर चलीं लाठी और गोलियां, चार लोगों जख्‍मी, 24 पर केस

मुंगेर के टेटिया बंबर में मुखिया चुनाव हारने पर खूब लाठियां और गोलियां चलीं। इससमें चार लोग गंभीर रूप से जख्‍मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में 24 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 01:58 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 01:58 PM (IST)
मुंगेर के टेटिया बंबर में मुखिया चुनाव हारने पर चलीं लाठी और गोलियां, चार लोगों जख्‍मी, 24 पर केस
मुंगेर के टेटिया बंबर में मुखिया चुनाव हारने पर खूब लाठियां और गोलियां चलीं।

संवाद सूत्र, टेटिया बंबर (मुंगेर)। टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के कैशौली गांव शुक्रवार की देर रात मुखिया चुनाव में हारे दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जबरदस्त मारपीट हुई। दोनों ओर से लाठियां भी खूब भांजी गई, लगभग छह राउंड हवा में गोलियां भी चली। इस घटना में चार लोग जख्मी हो गए। सूचना िमिलते ही पुलिस पहुंची और झगड़े को शांत कराया। दोनों तरफ से कुल 24 लोगों को नामजद किया गया है।

पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद गांव मेंं तनाव है, पुलिस गांव पर पूरी नजर रखी हुई है। पुलिस की गश्ती गांव में बढ़ गई है। थानाध्यक्ष अभयकांत चंदा ने बताया कि बीती रात नौ बजे मुंगेर स्थित पंचायत चुनाव की मतगणना केंद्र से लौटने पर मुखिया प्रत्याशी रहे गौतम यादव घर के पास था।

गांव के ही पूर्व मुखिया नित्यानंद यादव के समर्थक अपशब्द कहते हुए गौतम यादव पर हारने की आरोप मढ़ने लगे। इस पर बात बढ़ गई और दोनों पक्षों समर्थक लाठी-डंडे आपस में मारपीट करने लगे। इस घटना में बरुण यादव, पंकज कुमार, अंगद यादव व राकेश यादव घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर से एक खोखा भी बरामद किया।

हारे मुखिया प्रत्याशी ने कराया मुकदमा

मुखिया प्रत्याशी रहे गौतम यादव के आवेदन पर दीपक कुमार, नीरज कुमार, अंकित कुमार, पप्पू ठाकुर, शिवजी यादव, विपिन साह, जवाहर साह ,राम कुमार साह ,बैरम यादव ,मृत्युंजय दास ,प्रमोद मंडल ,बद्री यादव ,पंकज कुमार,उमेश यादव को नामजद किया गया, वहीं पूर्व मुखिया सह प्रत्याशी नित्यानंद यादव के पुत्र नीरज कुमार ने थाने में आवेदन देकर पर गौतम कुमार, सुरेश यादव, राकेश कुमार, अंगद कुमार, सोनू कुमार, भीम कुमार,वरुण यादव, मिथिलेश यादव ,सुमन यादव, अंकेश यादव पर मुकदमा दर्ज कराया।

एक पक्ष से 14 और दूसरे पक्ष से 10 लोगों को नामजद किया गया। पुलिस ने सभी नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वहीं, पूर्व मुखिया नित्यानंद यादव फरार है। नित्यानंद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी