स्कूल में पार्टी के दौरान चली गोली, एक युवक के गले में जा लगी

जमुई के एक स्‍कूल में पार्टी मनाने के दौरान गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान परासी गांव निवासी सीताराम साव के पुत्र विकास कुमार साव के रूप में हुई है।प्राथमिक विद्यालय परासी के समीप की यह घटना है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 05:19 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 05:19 PM (IST)
स्कूल में पार्टी के दौरान चली गोली, एक युवक के गले में जा लगी
खैरा थाना क्षेत्र के अरणमाबांक पंचायत अंतर्गत परासी गांव की घटना।

जमुई, जेएनएन।  खैरा थाना क्षेत्र के अरणमाबांक पंचायत अंतर्गत परासी गांव में मंगलवार की रात पार्टी के दौरान गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया।

शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा इलाज 

हालांकि स्वजन उसे पटना न ले जाकर शहर स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती करा दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। गोली युवक के गर्दन के आर-पार हो गई है जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल युवक की पहचान परासी गांव निवासी सीताराम साव के पुत्र विकास कुमार साव के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने कहा- सभी स्‍कूल में कर रहे थे पार्टी  

स्थानीय लोगों की मानें तो प्राथमिक विद्यालय परासी में कुछ युवकों की पार्टी चल रही थी। इस दौरान विकास अपने साथियों के साथ हथियार का प्रदर्शन कर रहा था। इसी क्रम में एक युवक ने 3-4 राउंड गोलीबारी कर दी। एक गोली विकास के गर्दन में लग गई और आर-पार हो गई। हालांकि, विकास के साथ रहे युवकों ने बताया कि वे लोग प्राथमिक विद्यालय के समीप आग ताप रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार अज्ञात लोग आए और गोलीबारी करते हुए फरार हो गए।

पुलिस ने अपराधियों द्वारा गोली मारने की घटना से किया इनकार 

 वहीं, खैरा थानाध्यक्ष सीपी यादव ने कहा कि गोली लगने की जानकारी स्वजन द्वारा नहीं दी गई है। युवक को किसी अपराधियों द्वारा गोली नहीं मारी गई है। हथियार प्रदर्शन में गोली लगने की बात सामने आ रही हैं। जांच-पड़ताल की जा रही है। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

गांव में तरह-तरह के चर्चे 

खैरा थाना क्षेत्र के अरणमाबांक पंचायत अंतर्गत परासी गांव में मंगलवार की रात पार्टी के दौरान गोली चलाने की घटना को लेकर गांव में तरह-तरह के चर्चे हो रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी