Fire in Bhagalpur: आग से दर्जन भर घर जले, गांव में दो दिन बाद आनी थी बारात

Fire in Bhagalpur भागलपुर के सबौर इलाके में शनिवार की सुबह आग लग गई। आग लगने से एक दर्जन से ज्‍यादा घर जल गए हैं। इस घटना से सभी परेशान हो गए हैं। आग पर काबू पाया गया है। सब कुछ नष्‍ट हो जाने से लोग परेशान हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 10:18 AM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 10:18 AM (IST)
Fire in Bhagalpur: आग से दर्जन भर घर जले, गांव में दो दिन बाद आनी थी बारात
भागलपुर में आग लगने से एक दर्जन घर जल गए।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Fire in Bhagalpur:  भागलपुर के सबौर के ममलखा हरीदासपुर गांव में शनिवार की सुबह दर्जन भर घर जल गए। तेज हवा के झोके के कारण घर से उठी चिंगारी आग का शोला बन गई और देखते ही देखते एक दूसरे का घर जलकर राख हो गया। ग्रामीण सूत्रों की माने तो खाना बनाने के क्रम में गोपाल साह के घर से चिंगारी निकली और आग का रूप ले लिया।

इनका जला घर

हरिदासपुर निवासी सुनील मंडल, मुनीलाल मंडल, गोपाल साह, गोरेलाल साह, विद्या देवी, गणेश मंडल, मनोज मंडल, वशिष्ठ मंडल, केशव मंडल सहित दर्जनभर घर जलकर राख हो गया। घटना शनिवार सुबह सात बजे की है। घटना की जानकारी मिलते ही सबौर पुलिस वहां पहुंची। कुछ देर बाद दमकल भी आया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से गांव में हाहाकार मच गया है। घर की जगह अब राख की ढेर है। जिस पर घरवाले बैठ कर आंसू बहा रहे हैं।

मुआवजे की मांग

अग्नि पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग होने लगी है। आपदा विभाग अंचल की तरफ से सीओ या कोई कर्मचारी अब तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों के बीच आक्रोश फैलता जा रहा है। लोगों का मानना है कि कोरोना काल में ऐसे ही काम घंघा चौपट है। लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, ऐसे में आग ने सब कुछ नष्‍ट कर दिया।

दो दिन बाद आनी थी बारात

सुनील मंडल के बेटी की शादी दो दिन बाद होनी थी। गांव में ही बारात आना था। शादी की तैयारी की गई थी। घर में शादी की सामान जुटाया गया था, जो जलकर राख हो गया। कोरोना  काल में ऐसे ही शादी विवाह करना काफी टेढ़ी खीर है। मजदूर सुनील एक-एक पाई जमा कर बेटी के हाथ पीले करने का सपना संजोया थे, जो एक ही झटके में चकनाचूर हो गया। राख के ढेर पर बैठे सुनील और उसका परिवार अपनी बदकिस्मती पर आंसू बहा रहा है।

chat bot
आपका साथी