नवगछिया में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की गोली मार कर हत्या, बगीचे की झांडी में शव फेंक कर अपराधी फरार

नवगछिया में फाइनेंस कंपनी के कर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को झाड़ी में फेंक कर अपराधी फरार हो गया। घटना स्थल से पुलिस ने दो बाइक बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 01:51 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 01:51 PM (IST)
नवगछिया में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की गोली मार कर हत्या, बगीचे की झांडी में शव फेंक कर अपराधी फरार
नवगछिया में फाइनेंस कंपनी के कर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

संवाद सूत्र नवगछिया। नवगछिया नगर थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में बजाज फाइनेंस कंपनी में कार्यरत 25 वर्षीय युवक आलोक झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को एक बगीचे में पेड़ के किनारे फेंक दिया। घटना की सूचना सुबह सुबह नवगछिया पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर लिया और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार बजाज फाइनेंस कंपनी में कार्यरत सिमरा गांव निवासी महेश झा के 25 वर्षीय पुत्र मृतक आलोक झा का सिमरा गांव के विक्कू टाइगर के साथ विवाद चल रहा था। स्वजनों की माने तो इसी बात को लेकर देर रात उसे गोली मारकर सिमरा गांव के समीप ही बगीचा में फेंक दिया था। जहां से नवगछिया पुलिस द्वारा मृतक का प्लेटिना एवं आरोपी बिक्की टाइगर का पल्सर बाइक भी बरामद किया गया है। पत्नी श्वेता देवी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में उनकी अंतिम बातचीत हुई थी, लेकिन किस कारण से उसकी हत्या हुई यह पता नहीं है। श्वेता ने बताया कि विक्कू टाइगर के पास करीब 30 हजार रुपये बकाया था। जिसको लेकर कई बार पहले भी विवाद हो चुका था।

घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल

आलोक झा की हत्या की खबर सुनकर परिवार सदमे में है। आलोक झा पिछले 1 वर्षों से फाइनेंस कंपनी में काम कर रहा था उसी में उसकी पहचान विक्की टाइगर से हुआ। आलोक झा ने बांका के श्वेता देवी से लव मैरिज कर पिछले 6 वर्ष पूर्व शादी किया था उसे दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।

क्या करते हैं मृतक के पिता

मृतक के पिता महेश झा ने बताया कि घटना को लेकर के विक्की टाइगर ने रुपया लेनदेन को लेकर के हत्या किया है वह देर रात अपने साथी के साथ स्टेशन पर था वहीं से वापस होने के दौरान उसकी हत्या बगीचा में कर दिया है।

chat bot
आपका साथी