भागलपुर में महिला सिपाहियों के 'झोंटा-झोंटी' की खूब हो रही चर्चा, पुलिस लाइन में घंटों होता रहा बवाल

आम तौर पर पुलिस वालों को आपने दुसरों के झगड़े शांत कराते देखा होगा। लेकिन भागलपुर में शनिवार को महिला पुलिस कर्मियों के बीच खूब झोंटा-झोंटी हुआ। इस दौरान पुलिस लाइन में घंटों बवाल होता रहा। जब बात...!

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 01:24 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 01:24 PM (IST)
भागलपुर में महिला सिपाहियों के 'झोंटा-झोंटी' की खूब हो रही चर्चा, पुलिस लाइन में घंटों होता रहा बवाल
शनिवार को महिला पुलिस कर्मियों के बीच खूब झोंटा-झोंटी हुआ।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। लोगों के झगड़े शांत करा विधि-व्यवस्था की बेहतरी के लिए बहाल महिला सिपाहियों ने अपने रिहाइश वाले बैरक में सफाई के सवाल पर एक-दूसरे से झोंटा-झोंटी पर उतारू हो गईं। बैरक में पांच-छह की संख्या में महिला सिपाही सुबह कमरे में झाड़ू मारने को लेकर एक-दूसरे से नोकझोंक शुरू कर दी।

दरअसल 2018 बैच की इन महिला सिपाहियों में एक बैरक वाले कमरे में झाड़ूू दे रही थी। तय हुआ था कि बारी-बारी से सभी सफाई करेंगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। एक महिला सिपाही ने सफाई लगातार करने के बाद दूसरी रूममेट को सफाई व्यवस्था संभालने का अनुरोध किया। कमरे में लेटी अन्य महिला सिपाहियों ने उसके अनुरोध पर भड़क कर नोकझोंक करने लगी। बात बढ़ी और एक-दूसरे से छह की संख्या में महिला सिपाही हाथापाई करने लगी। इस दौरान महिला सिपाहियों ने एक दूसरे के बाल पकड़ भी खींचने लगी।

घटना की जानकारी एक महिला सिपाही ने अपने पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमेश यादव को फोन कर दी। अध्यक्ष सुमेश के जिले से बाहर रहने के कारण वह एसोसिएशन के दूसरे दो पदाधिकारियों को फोन कर मामला शांत कराने को कहा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बवाल काट रही महिला सिपाहियों को शांत कराने बैरक पहुंचे। वहां काफी मशक्कत बाद एक कमरे में रहने वाली सिपाहियों के दो धड़े को शांत कराने में थोड़ी देर के लिए सफल रहे।

जैसे ही एसोसिएशन के नेता फिर अपने काम में लग गए तो महिला सिपाही फिर एक दूसरे से लड़ पड़ीं। इस बार कमजोर पड़ी महिला सिपाही के पक्ष से कई महिला सिपाही भी खड़ी हो गईं। सफाई करने को लेकर मामूली बात पर तैश में आई महिला सिपाहियों में फिर से लड़ाई होने पर एसोसिएशन के एक नेता ने सार्जेंट मेजर कृष्ण कुमार शर्मा को घटना की जानकारी दे दी है। सार्जेंट मेजर शर्मा ने महिला सिपाहियों के इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लिया है। विवाद खड़ी करने वाली महिला सिपाहियों को उन्होंने तलब कर लिया है। 

chat bot
आपका साथी