गड्ढे वाली सड़क पर मनेगा त्योहार, भागलपुर की सड़कों को मोटरेबल बनाने में लग जाएंगे महीनों

भागलपुर में गड्ढे वाली सड़क पर त्योहार मनेगा। यहां की सड़कों को मोटरेबल बनाने में महीनों लग जाएंगे। डीएम के निर्देश के बाद सड़क निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। इस कारण जाम की समस्‍या बन गई है। सड़कों पर धूल उड़ रहे हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 10:02 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 10:02 AM (IST)
गड्ढे वाली सड़क पर मनेगा त्योहार, भागलपुर की सड़कों को मोटरेबल बनाने में लग जाएंगे महीनों
पाइन बिछाने के लिए सड़क को काट द‍िया गया है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। स्मार्ट सिटी भागलपुर की चकाचक सड़कें गड्ढे वाली सड़क में तब्दील हो गई। शहरी पेयजल आपूर्ति योजना के नाम शहर की अधिकांश सड़कें खोद दी गई। विभागीय निर्देशानुसार पाइप लाइन बिछाने के तुरंत बाद सड़क की मरम्मत कराई जानी है। सड़क को पहले की तरह मोटरेबल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों की अनदेखी कर जहां पेयजल आपूर्ति की पाइप बिछाने के नाम पर जहां तहां सड़कें खोदी जा रही है। वहीं, दूसरी ओर खोदी गई सड़कों की मरम्मत के नाम पर लापरवाही बरती जा रही है। जिस एजेंसी को शहर की सड़कों की मरम्मत करने की जिम्मेवारी दी गई है, वह अपनी जिम्मेवारियों का बेहतर तरीके से निर्वाहण नहीं कर रहा है।

कच्छप गति से शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार देख यह उम्मीद जताई जा रही है कि दुर्गापूजा, दीपावली, काली पूजा जैसे त्योहार गड्ढें वाली सड़कों पर ही मनेगी। मंटू कुमार, राजेंद्र कुमार, रौशन कुमार आदि ने कहा कि त्योहार के मौसम में जर्जर सड़कें लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। प्रतिमा विसर्जन में श्रद्धालुओं को परेशानी होगी। कई जगहों पर पाइप बिछाने के बाद सिर्फ मिट्टी डाल कर छोड़ दी गई है। ऐसे में शहर की सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर उडऩे वाली धूल लोगों के लिए परेशानियों का सबब बन गई है।

जाम से जीना हुआ दूभर

सड़क पर खोदे गए गडढ़ें के कारण शहर में जाम की समस्या विकराल हो गई। बरारी से तिलकामांझी, तिलकामांझी से विश्वविद्यालय जाने वाली सड़क, तिलकामांझी से समाहरणालय जाने वाली सड़क, खंजरपुर मार्ग, नाथनगर आदि सड़कों की स्थिति दयनीय है। इन सड़कों पर प्रत्येक दिन जाम की समस्या से जूझना शहरवासियों की नियति बन गई है। राहुल कुमार, संजय कुमार आदि ने कहा कि पेयजल आपूर्ति के नाम पर शहर की सभी सड़कें खोद दी गई। पेयजल की आपूर्ति कब होगी, कहना मुश्किल है। अभी तो जाम की समस्या से पसीना छूट रहा है।

धूल से लोग हो रहे बीमार

पेयजल आपूर्ति के नाम पर खोदी गई सड़क के कारण सभी सड़कों पर धूल उड़ रही है। ऐसे में धूल लोगों को बीमार बना रही है। धूल के कारण लोग एलर्जी, सांस से संबंधित बीमारी के शिकार हो रहे हैं।

क्या कहते हैं अभियंता

सड़कें पहले से काटी जा रही थी। निर्माण कराने के लिए एजेंसी का चयन महज एक सप्ताह पहले ही हुआ है। पेयजल आपूर्ति के लिए जिन सड़कों को काटा गया है, उनका मरम्मत कार्य तेजी से पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। नगर निगम की सड़कों का मरम्मत नगर निगम को ही कराना है। हमें सिर्फ तिलकामांझी से बरारी, चंपानगर और एनएच का मरम्मत कराना है। - नवल किशोर स‍िंंंह,, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग

chat bot
आपका साथी