दलसिहसराय से पूर्णिया लाई जा रही महिला कैदी शौच के बहाने फरार, इस मामले में थी जेल में बंद

दलसिहसराय से पूर्णिया लाई जा रही महिला कैदी पुलिस को चकमा देकर शुक्रवार को फरार हो गई। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 04:41 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 08:17 PM (IST)
दलसिहसराय से पूर्णिया लाई जा रही महिला कैदी शौच के बहाने फरार, इस मामले में थी जेल में बंद
खगडि़या से भागलपुर लाई जा रही महिला कैदी पुलिस को चकमा देकर शुक्रवार को फरार हो गई।

जागरण संवाददाता, खगडि़या। दलसिहसराय उपकारा से कैदी वाहन से शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे पूर्णिया उपकारा ले जाई जा रही महिला कैदी बिहपुर एनएच-31 बस स्टैंड के समीप पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। वह लाल साड़ी में थी और उसका नाम दुर्गा देवी बताया जा रहा है। वहीं, कैदी वाहन के साथ आए पुलिस बल व स्थानीय थाने की पुलिस द्वारा फरार महिला कैदी की तलाश के लिए पूरे इलाके में सघन छापेमारी की, मगर पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

बिहपुर एनएच 31 बस स्टैंड के समीप से हुई फरार 

कैदी वाहन से दलसिहसराय उपकारा क्वारंटाइन सेंटर से दस कैदियों को पूर्णिया उपकारा ले लाया जा रहा था। बिहपुर एनएच 31 बस स्टैंड के समीप पेट्रोल पंप के पास कैदी वाहन के साथ आ रहे एएसआई (सिविल जमादार) रामकेवल शर्मा नाश्ता करने उतरे। वहीं, वाहन के साथ आ रही छह महिला सिपाही में से चार सिपाही भी गाड़ी से उतर गईं। उधर, दो महिला सिपाही कैदी वाहन में बैठी दस में से आठ महिला कैदियों को टायलेट ले जाने के बाद वापस कैदी वाहन तक लेकर आई। फिर दो महिला कैदियों को एक महिला सिपाही पेट्रोल पंप स्थित टायलेट तक ले गई। एक कैदी टायलेट में गई तो महिला सिपाही दूसरी कैदी का हाथ पकड़ कर बाहर खड़ी थी। काफी देर बाद टायलेट से महिला कैदी नहीं निकली तो महिला पुलिस शक हुआ। उसने टायलेट का दरवाजा खोला तो कैदी फरार थी। यह खबर सुनते ही सभी पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। कैदी वाहन के साथ चल रहे जमादार ने झंडापुर ओपी प्रभारी हरिशंकर कश्यप को घटना की जानकारी दी।

वहीं, इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस के अधिकारी कुछ भी विशेष बताने को तैयार नहीं है। फरार महिला कैदी की खोज की जा रही है। कैदी की खोजबीन में झंडापुर ओपी प्रभारी हरिशंकर कश्यप भी लगे हैं। 

chat bot
आपका साथी