मधेपुरा में बाप-बेटा चला रहा था मिनी गन फैक्ट्री, पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी संख्या में अद्र्ध निर्मित हथियार की जब्त

मधेपुरा में मिनी गन फैक्‍ट्री के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफतार किया है। साथ ही पुलिस ने कई सामान को भी जब्‍त किया है। पुलिस अब वहां से होने वाले हथियार की सप्‍लाई की जानकारी जुटा रही है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 07:57 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 07:57 PM (IST)
मधेपुरा में बाप-बेटा चला रहा था मिनी गन फैक्ट्री, पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी संख्या में अद्र्ध निर्मित हथियार की जब्त
मधेपुरा में मिनी गन फैक्‍ट्री के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफतार किया है।

जागरण संवाददाता, मधेपुरा। पुलिस ने ग्वालपाड़ा बाजार में छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्ट्री का उछ्वेदन किया। छापेमारी के दौरान गन फैक्ट्री से पुलिस ने भारी मात्रा में अद्र्ध निर्मित हथियार, देसी हथियार बनाने का उपकरण, गोली व खोखा सहित अन्य सामान बरामद किया है। मौके से पुलिस ने फैक्ट्री संचालक पिता व पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि ग्वालपाड़ा पुलिस को सूचना मिली कि ग्वालपाड़ा बाजार में चोरी छिपे मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस ने बुधवार को दिन में मिनी गन फैक्ट्री पर छापेमारी कर फैक्ट्री के अंदर से भरी मात्रा में अद्र्धनिर्मित हथियार, गोली, खाली खोखा, हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया। मौके से पुलिस ने फैक्ट्री संचालक पिता बीरेंद्र ठाकुर, पुत्र अर्पण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री संचालक ने पूछताछ के दौरान पुलिस को हथियार खरीदने वाले कुछ बदमाश का नाम बताया है। गुप्त सूचना के आधार पर उक्त बदमाश की गिरफ्तारी को लेकर एसडीपीओ उदाकिशुनगंज सतीश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम चौसा थाना क्षेत्र के घोषाय गांव स्थित ढाबा के समीप जैसे पहुंची की पुलिस को देख चार युवक भागने लगा। पुलिस टीम ने भाग रहे चारों युवक को खदेड़कर पकड़ लिया।

पकड़ाए युवक के पास से एक देशी कट्टा, 11 कारतूस, एक ङ्क्षवडोलिया व एक बाइक बरामद हुआ। पकड़ाए युवक में राजीव कुमार उर्फ बौआ ङ्क्षसह व अभिषेक ङ्क्षसह दोनों ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का रहने वाला है। तीसरा सोनू कुमार उर्फ सन्नी ग्वालपाड़ा थाना के झंझरी गांव का निवासी है। चौथा युवक चौसा थाना क्षेत्र के धुरिया गांव का निवासी है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार चारों बदमाश में से राजीव कुमार उर्फ बौआ ङ्क्षसह और अभिषेक ङ्क्षसह के खिलाफ लूट व हत्या कांड का वांछित बदमाश है। पुलिस को उक्त दोनों की काफी दिनों से तलाश थी। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र में एक जेसीबी चालक की हुई हत्या मामले में भी उक्त दोनों बदमाश की संलिप्तता है।

पूछताछ में दोनों ने उक्त हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। साथ ही जेसीबी चालक हत्या में प्रयुक्त हथियार भी ग्वालपाड़ा स्थित बीरेंद्र ठाकुर के मिनी गन फैक्ट्री से दोनों बदमाश ने खरीदा था। उन्होंने बताया कि उक्त सभी छह बदमाशों को गिरफ्तार करने और मिनी गन फैक्ट्री का उछ्वेदन करने में शामिल पुलिस टीम के पदाधिकारी व जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर एसडीपीओ उदाकिशुनगंज सतीश कुमार, थानाध्यक्ष चौसा रवीश रंजन, थानाध्यक्ष ग्वालपाड़ा अरङ्क्षबद कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष बिहारीगंज अरुण कुमार सहित अन्य मौजूद थे।  

chat bot
आपका साथी