न‍िवाला बना जहर! जमुई में खाना खा कर सोए पिता-पुत्री की मौत, दो दिन पहले भी दम तोड़ चुकी है एक बेटी

जमुई में एक प‍िता और पुत्री की मौत हो गई। दो दिनों से उल्टी और दस्त से पीड़ित थे दोनों। आशंका है कि शायद उन्‍हें डायरिया था। इसके पहले भी उनकी एक बेटी की मौत हो गई। इस घटना के बाद मातमी सन्‍नाटा पसरा हुआ है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:06 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:06 AM (IST)
न‍िवाला बना जहर! जमुई में खाना खा कर सोए पिता-पुत्री की मौत, दो दिन पहले भी दम तोड़ चुकी है एक बेटी
बांका में डायर‍िया से प‍िता और पुत्री की मौत।

संवाद सहयोगी, जमुई। सदर प्रखंड के खड़सारी मुसहरी टोला में गुरुवार की देर रात खाना खा कर सोए पिता और 5 वर्षीय पुत्री की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह होते ही पूरे मुसहरी टोला में सनसनी फैल गई। दोनों के मौत का कारण डायरिया बताया जा रहा है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन स्वजन व स्थानीय लोग दो दिनों से उल्टी और दस्त होने की बात बता रहे हैं।

मृतक की पहचान खड़सारी गांव निवासी सकेन्द्र मांझी और उनकी पांच वर्षीय पुत्री आरुषि कुमारी के रूप में हुई है। जबकि इसी उल्टी और दस्त की वजह से दो दिन पहले मृतक की बड़ी पुत्री उषा कुमारी की भी मौत हुई थी। जानकारी के मुताबिक मृतक सकेन्द्र मांझी का पूरा परिवार कुछ दिनों से डायरिया के लक्षण से पीड़ित था। जिसे उल्टी और दस्त की शिकायत थी। गरीबी और जानकारी के अभाव की वजह से मृतक गांव से ही दवा लेकर खा रहा था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ था।

हालांकि स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक गुरुवार की रात ठीक था सही तरीके से खाना खाकर पुत्री के साथ सोया था। जब सुबह देखा गया तो दोनों पिता पुत्री की मृत्यु हो चुकी है। लोग डायरिया की वजह से मृत्यु होने की संभावना जता रहे हैं। हालांकि घटना की सूचना अबतक न स्वास्थ्य विभाग को दी गई है और न ही पुलिस को इसकी भनक लगी है।

chat bot
आपका साथी