भागलपुर के किसान हो जाइए तैयार, 19 नवंबर से होगी धान की खरीद, 17512 हेक्टेयर में लगी फसल बाढ़ में बर्बाद

भागलपुर में 19 नवंबर से होगी धान की खरीद की जाएगी। 52635 हेक्टेयर में लगी थी धान की फसल 17512 हेक्टेयर बाढ़ में हो गई बर्बाद। 152119.168 मीट्रिक टन इस बार धान की पैदावार होने की है संभावना।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:17 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:17 AM (IST)
भागलपुर के किसान हो जाइए तैयार, 19 नवंबर से होगी धान की खरीद, 17512 हेक्टेयर में लगी फसल बाढ़ में बर्बाद
भागलपुर में धान की खेती की जा रही है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। जिले में 15 नवंबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। इसको लेकर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार ने निर्देश जारी किया है। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित करते हुए 15 नवंबर से धान खरीद शुरू करने का निर्देश दिया है। इससे पूर्व पैक्स व व्यापार मंडल के अध्यक्षों को आनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सहकारिता विभाग ने धान की खरीद को लेकर 100 पैक्स और नौ व्यापार मंडल की सूची तैयार कर अनुमोदन के लिए जिला प्रशासन के पास भेजा है। लक्ष्य का निर्धारण अगले एक-दो दिनों में हो जाने की संभावना है। पिछले वर्ष जिले का लक्ष्य 60 हजार मीट्रिक टन था। इस साल धान की खरीद को लेकर टास्क फोर्स की बैठक शुरू हो गई है। जिलाधिकारी के नेतृत्व में हो रही बैठक में धान खरीद को लेकर तेजी दिखाई जा रही है।

152119 एमटी धान की पैदावार होने की उम्मीद

इस साल 152119.168 मीट्रिक टन धान की पैदावार होने की उम्मीद है। इस साल 52635 हेक्टेयर में धान की खेती की गई थी। 238857.5 मीट्रिक टन धान होने की उम्मीद थी, लेकिन बाढ़ व बारिश की वजह से 17512 हेक्टेयर में लगी धान की फसल बर्बाद हो गई। इस कारण इस साल मात्र 152119.168 मीट्रिक टन ही धान का उत्पादन होने का अनुमान है। प्रति हेक्टेयर 23.72 क्विंटल धान होने का अनुमान है। जिला कृषि पदाधिकारी कृष्णकांत झा ने बताया कि जिले में इस साल समय पर धान की रोपनी हो गई थी। मौसम का साथ किसानों को मिल रहा था, लेकिन बाढ़ और बारिश की वजह से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है।

50828 मीट्रिक टन धान की हुई थी खरीद

पिछले साल जिले को 60 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया था। जिलाधिकारी के काफी जोर लगाने के बाद 50828.14 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी थी। पिछले साल 15314 किसान निबंधित किए गए थे। 15314 किसानों का आवेदन स्वीकृत किया गया था। धान बेचने के लिए 6282 किसानों ने इच्छा जताई थी। 2972 किसानों का आवेदन स्वीकृत किया गया था। धान खरीद में 95 पैक्स और 10 व्यापार मंडल की मदद ली गई थी। बैंक द्वारा 9621.77 रुपये कैश क्रेडिट के रूप में स्वीकृत किया गया था। इस बार सहकारिता विभाग द्वारा सौ पैक्स और नौ व्यापार मंडल की सूची तैयार की गई है, जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद बैठक होगी और उन्हें विभाग द्वारा कैश क्रेडिट उपलब्ध कराया जाएगा।

किसी पैक्स के पास धान बेच सकते किसान

धान बेचने वाले किसानों का अभी से निबंधन शुरू हो गया है। किसान कहीं भी किसी भी पैक्स या व्यापार मंडल से धान की बिक्री कर सकते हैं। संबंधित किसान अगल-बगल के पैक्स में भी धान की बिक्री कर सकते हैं।

15 नवंबर से धान खरीद को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। धान खरीद को लेकर किसानों का निबंधन शुरू हो गया है। पैक्स व व्यापार मंडल का चयन किया जा रहा है। - अंजनी कुमार श्रीवास्तव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी

chat bot
आपका साथी