किसानों की आमदनी होगी दोगुणी : तीन करोड़ की लागत से बांका में कृषि यंत्र बैंक की होगी स्थापना, इस तरह किसानों की बदलेगी तकदीर
बिहार में किसानों की तकदीर जल्द बदलने जा रही है। इसके लिए सरकारी की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत बांका में तीन करोड़ की लागत से कृषि यंत्र बैंक की स्थापना की जा रही है।
संवाद सूत्र ,बांका। किसानों को समृद्ध बनाने के लिए मुख्यमंत्री हरित कृषि यंत्र योजना चलाई जा रही है। योजना के तहत सभी पैक्स में कृषि यंत्र बैंक की स्थापना की जानी है। इस योजना में जिले के 20 पैक्सों का चयन किया गया है। इन्हें कृषि यंत्र खरीद के लिए सभी पक्षों को 15 -_15 लाख रुपये के ऋण दिए गए है। यानी तीन करोड़ की राशि से कृषि यंत्रों की खरीद होगी। इससे सस्ते किराये पर दर पर सभी उपकरण किसानों को गांव में ही मिल जाएंगे।
जिला सहकारिता पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कृषि यंत्र की कीमत अधिक होने के कारण सभी किसानी से नहीं खरीद सकते है। कृषि यंत्र के अभाव में किसान आज भी परंपरागत खेती करने को विवश हैं। सरकार द्वारा किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए आधुनिक कृषि पर जोर दिया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री हरित कृषि यंत्र योजना के तहत टैक्सों के माध्यम से किसानों तक सस्ते दरों पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराई जा रही है। सभी किसान इसका लाभ ले सकेंगे और आधुनिक तरीकेसे खेती कर अपनी आमदनी को बढ़ा सकें।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जिले में 20 पैक्सों का चयन किया गया है। सभी पैक्स को 15 लाख रुपया का ऋण उपलब्ध करा दिया गया है। इससे पैक्स समिति अपनी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उपयोगी कृषि यंत्र की खरीद कर सकेंगे। इस राशि पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा शेष राशि उन्हें ब्याज के साथ बैंक को वापस करना है। यह राशि पैक समितियां किसानों द्वारा उपयोग किए गए यंत्र के किराए से भुगतान करेगी।
जिले के 20 पैक्स में मुख्यमंत्री हरित कृषि यंत्र योजना के तहत कृषि यंत्र बैंक स्थापित की जाएगी। इसके लिए सभी पैक्स को 15 लाख का ऋण उपलब्ध करा दिया गया है। इनमें पांच पैक्स में सामान सितंबर तक उपलब्ध करा दिए जाएंगे। -सत्येंद्र कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी, बांका