Vedio viral : नाथनगर में किसान की गोली मारकर हत्या, हत्‍यारों ने नजदीक से चार गोलियां दागी

Vedio viral भागलपुर के नाथनगर माधोपुर गांव में जमीन विवाद में एक किसान की हत्‍या कर दी गई। हत्‍या उनके स्‍वजनों ने किया है। मंगलवार की सुबह 9.44 बजे घटना घटी। हमलवारों का वीडियो भी वायरल हुआ है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 12:23 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 03:19 PM (IST)
Vedio viral : नाथनगर में किसान की गोली मारकर हत्या, हत्‍यारों ने नजदीक से चार गोलियां दागी
हत्‍या के बाद घटनास्‍थल पर बिखरा खोखा और अपराधी का छूटा हुआ बाइक।

भागलपुर, जेएनएन। Vedio viral :नाथनगर थाना क्षेत्र के माधोपुर में मंगलवार की सुबह 9.44 बजे किसान सूर्य नारायण मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके सगे भाई के चार लड़कों नें नजदीक से उनपर चार गोलियां दागी। जिनमें दो गोलियां उनके गले और कनपटी के नीचे लगी। गोलियों की आवाज सुन लोग दौड़ पड़े। जमीन पर गिरे सूर्य नारायण को आनन-फानन में जवाहर लाल नेहरू अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

#VideoViral : नाथनगर थाना क्षेत्र के माधोपुर में मंगलवार (22.09.2020) की सुबह 9.44 बजे किसान सूर्य नारायण मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। pic.twitter.com/9WZK9uWoLW— Dilip Kumar Shukla (@dilip79bgp) September 23, 2020

नाथनगर पुलिस भी वारदात की सूचना पर पहुंची। पुलिस आरोपितों में दो को हिरासत में ले लिया है, हालांकि पुलिस फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस को मृत किसान की पत्नी रंभा देवी और पुत्र कबीर ने जानकारी दी है कि चाचा चंद्रमोहन मंडल के बेटे बलटू मंडल, मृत्युंजय मंडल, ऋतुंजय मंडल, पुष्पेश मंडल ने गोली मारी है। पुलिस केस दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी है।

 

चांदनी चौक की जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

सूर्य नारायण मंडल का अपने भाई से माधोपुर से कुछ दूरी पर मौजूद चांदनी चौक वाली जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। भतीजे पहले से नाराज चल रहे थे। पूर्व में कई बार आपस में जमीन बेच देने को लेकर मारपीट हो चुकी थी। सूर्य नारायण चाहते थे कि चांदनी चौक की जमीन बेची नहीं जाए। रंभा देवी का कहना था कि उनके हिस्से की जमीन उन्हें मिल चुकी थी फिर भी उनकी नजर हमारे वाले हिस्से पर लगी थी। इसको लेकर भतीजे अक्सर गाली-गलौज किया करते थे।

योजना बनाकर की गई हत्या

किसान के बेटे कबीर ने पुलिस को जानकारी दी है कि योजना बनाकर पिता की हत्या की गई। आरोपितों में ऋतुंजय मंडल रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी करता है। वह चेन्नई में तैनात है। वह योजना के तहत ही वहां से छुट्टी लेकर घर आया था।

चारों के हाथ में पिस्तौल थी

पिता की हत्या के चश्मदीद कबीर ने कहा कि चारों आरोपितों के हाथ में पिस्तौल थी। पिता को नजदीक जाकर चारों ने गोलियां दागी। वह कुछ दूरी पर ही खड़ा था। गोलियां चलाता देख पिता को बचाने दौड़ा तब तक पिता गिर चुके थे। चारों भागने लगे। उनमें से एक बलटू ने कहा भी कि इसे भी मार दो लेकिन ऋतुंजय  ने कहा अभी भागो।

chat bot
आपका साथी