कदवा में चाकू घोंप किसान की हत्या, चाय दुकान से लौटने के दौरान अपराधियों ने कर लिया था अगवा

Katihar Crime News कटिहार में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो गई है। गुरुवार को मक्का खेत से किसान का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गया। किसान को बुधवार की रात अगवा किया गया था।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 07:33 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 07:33 PM (IST)
कदवा में चाकू घोंप किसान की हत्या, चाय दुकान से लौटने के दौरान अपराधियों ने कर लिया था अगवा
कटिहार में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो गई है।

जागरण संवाददाता, कटिहार। कदवा थाना क्षेत्र के भोगांव पंचायत स्थित कंताडीह गांव में बुधवार की देर रात एक 40 वर्षीय किसान की हत्या कर दी गई। उसका शव गुरुवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित मकई के खेत में बरामद की गई।

इंट-पत्थर से सिर कुचलते हुए गले में चाकू घोंप उसकी हत्या की गई है। शव की पहचान कंताडीह निवासी हाजी अब्दुल खलीक के पुत्र मु. तजमुल के रुप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कदवा थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया है। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

स्वजनों के अनुसार तजमुल बुधवार रात्रि करीब दस बजे घर के बगल में स्थित चाय की दुकान से चाय पीकर घर लौट रहा था। इस बीच अपराधियों ने उसे अपने कब्जे में लेकर मकई के खेत लेकर चला गया और वहां उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। मकई खेत मे हत्या वाली जगह पर पूरा खून बिखरा हुआ है।

शव की स्थिति से यह स्पष्ट था कि अपराधियों ने उसके सिर को कुचल दिया है। साथ हीं गले के साथ शरीर के कई अंगों पर चाकू घोंप बेरहमी से उसकी हत्या की गई है। अपराधियों के सुराग जानने के लिए पुलिस ने खोजी कुत्ते का भी सहारा लिया, लेकिन कोई खास सफलता अब तक पुलिस को नहीं मिली है। घटना का कारण भी अब तक स्पष्ट नहीं है।

इस घटना से स्थानीय लोगों में भी गहरा आक्रोश है। पूर्व मुखिया शिवशंकर भगत सहित कई लोगों ने पुलिस से यथाशीघ्र हत्यारे के गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक को चार पुत्री एवं दो पुत्र है।

chat bot
आपका साथी