मइया की विदाई: भागलपुर में विसर्जन यात्रा में भक्ति में सराबोर दिखे श्रद्धालु, लेडी सिंघम निताशा गुड़िया ने संभाली कमान

मइया की विदाई के दौरान भागलपुर की सड़कों में भक्तगढ़ भक्ति में सराबोर दिखाई दिए। कानून व्यवस्था मेंटेन करते हुए खुद लेडी सिंघम निताशा गुड़िया मौके पर मौजूद रहीं। कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाना सुनिश्चित किया गया। लोग कतारबद्ध होकर विसर्जन यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 03:45 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 03:45 PM (IST)
मइया की विदाई: भागलपुर में विसर्जन यात्रा में भक्ति में सराबोर दिखे श्रद्धालु, लेडी सिंघम निताशा गुड़िया ने संभाली कमान
भागलपुर में विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालु।

संवाद सहयोगी, भागलपुर। मां की विदाई: शनिवार की सुबह से ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा आरंभ हो गई है। हालांकि, निर्धारित समय से विलंब यात्रा आरंभ हुई। दिन के दो बजे तक परबत्ती और साहिबगंज का ही मात्र दो प्रतिमा स्टेशन चौक से आगे निकल सकी है। शेष प्रतिमा धीरे-धीरे स्टेशन चौक की ओर आ रही है। भारी भरकम पुलिस व्यवस्था के बीच दुर्गा पूजा महासमिति के सहयोग से प्रतिमा विसर्जन बगैर तामझाम के किया जा रहा है। प्रतिमा के साथ कोरोना गाइडलाइन का ख्याल रखते हुए बहुत कम संख्या में लोग साथ चल रहे हैं। जिससे भीड़ भाड़ की स्थिति नहीं है।

भागलपुर स्टेशन चौक पर स्वयं एसएससी नितिशा गुड़िया विसर्जन की कमान संभाले हुए हैं। दोनों ओर कतारें लग गई हैं। मां दुर्गे की प्रतिमा जिस रास्ते से निकल रही है उसके दोनों किनारे श्रद्धालुओं की कतार बद्ध भीड़ खडी दिख रही है जो अश्रु पात नजरों से मां को विदाई दे रहे हैं और अंदर से यह कह रहे हैं कि फिर आना मां। श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा दिख रही है।

जय दुर्गे का हो रहा जय घोष

श्रद्धालु भक्त समर्पण भाव से मां दुर्गे के चरणों में समर्पित है और उनके विदाई समारोह में जय दुर्गे की जय घोष कर रहे हैं। विसर्जन यात्रा में उत्साह भी है और भावना की अविरल धारा भी बह रही है। श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है लेकिन दूरी को मेंटेन किया गया है। समर्पित मां दुर्गा के भक्त मां को विसर्जित करना दिल से नहीं चाहते हैं लेकिन परंपरा और बनाई गई व्यवस्था का निर्वहन कर रहे हैं। विसर्जन यात्रा में अभी दर्जनों प्रतिमाएं शामिल नहीं हो सकी हैं। महा पूजा समिति के प्रवक्ता कन्हैया लाल और अध्यक्ष अभय घोष सोनू ने बताया कि शहर की सभी प्रतिमाएं शाम तक विसर्जित कर दी जाएंगी।

chat bot
आपका साथी