महंगे डीजल ने सिंचाई की महंगी, कहां है सात निश्चय पार्ट टू? लखीसराय के अभयपुर टाल के किसानों का सवाल

सात निश्चय पार्ट टू का एलान करते हुए सरकार ने कहा था कि खेत खलिहानों तक विद्युत की आपूर्ति हेतु कदम उठाए जाएंगे। किसानों को सिंचाई के लिए विद्युत आपूर्ति होगी। लेकिन लखीसराय में अभी तक धरातल पर कुछ होते दिखाई नहीं दिया।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 09:41 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 09:41 AM (IST)
महंगे डीजल ने सिंचाई की महंगी, कहां है सात निश्चय पार्ट टू? लखीसराय के अभयपुर टाल के किसानों का सवाल
सात निश्चय पार्ट टू के तहत मिला था खेतों में विद्युत कनेक्शन।

संवाद सूत्र, पीरी बाजार (लखीसराय) : सात निश्चय पार्ट टू के तहत सूबे की सरकार ने हर खेत तक पानी का पहुंचाने का एलान किया है। इसके लिए उपलब्ध संसाधन का उपयोग कर खेतों तक पानी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि किसानों को वर्षा जल पर आश्रित न रहना पड़े एवं हर मौसम में बेहतर खेती की जा सके। इसके तहत सरकार ने विद्युत से सिंचाई व्यवस्था पर जोर दिया है। योजना को अमलीजामा पहनाते हुए सिंचाई के लिए अलग से कृषि फीडर भी बनाया गया है। बावजूद विभागीय लापरवाही के कारण किसान आज भी निजी संसाधनों से ऊंची कीमत पर महंगा डीजल खरीद कर सिंचाई को मजबूर हैं।

कुछ ऐसी ही स्थिति अभयपुर टाल क्षेत्र की है। दो वर्ष से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी किसानों को विद्युत सिंचाई व्यवस्था नहीं मिल पाई है। खेतों में लगे बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर किसानों को मुंह चिढ़ा रहा है। सरकार की योजनाएं फाइल के पन्नों से धरातल पर नहीं उतर पाई है। सरकार के मंत्री, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि भी इससे बेखबर है। नतीजा करोड़ों की राशि खर्च होने के बावजूद किसान सुविधा से वंचित हैं। इसका खमियाजा उन्हें ऊंची कीमत पर डीजल खरीद कर निजी संसाधनों से सिंचाई करना पड़ रहा है।

पढ़ें: शराब नहीं तो क्या बिहार में सबसे ज्यादा बिकता है Cough Syrup! पूर्ति के लिए मधेपुरा में तैयार किए जा रहे डिलीवरी ब्वाय

इस वजह से कृषि लागत भी बढ़ रही है। किसानों को लागत के अनुरूप फसल की कीमत नहीं मिल पाती है। ऐसे में खेती घाटे का सौदा साबित हो रहा है। इधर संबंधित मामले को लेकर निवर्तमान व नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य अजित कुमार ने कहा कि वे इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी से मिलकर किसानों के हित में शीघ्र विद्युत सिंचाई व्यवस्था बहाल करने की गुहार लगाएंगे जिससे कि किसानों सुलभ व सस्ती ङ्क्षसचाई व्यवस्था मिल सके। विभाग के जेई का दावा है कि जल्द ही कनेक्शन दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी