Events in Bhagalpur Today 6th May 2021, जानें... आज क्‍या हो रहा खास

Events in Bhagalpur Today. 6 मई 2021 को भागलपुर और आसपास के जिलों में होने वाले कुछ प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं। कोरोना टीकाकरण जारी है। कोरोना वायरस संक्रमितों की जांच की जा रही है। लगातार जिलाधिकारी कोरोना पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 08:11 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 08:11 AM (IST)
Events in Bhagalpur Today 6th May 2021, जानें... आज क्‍या हो रहा खास
गुरुवार 6th May 2021 को यहां होने वाले कार्यक्रम कुछ इस प्रकार हैं।

Events in Bhagalpur Today.  6 मई 2021 को भागलपुर और आसपास के जिलों में होने वाले कुछ प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं।  

बांका: निरीक्षण: रेफरल अस्पताल कटोरिया का डीडीसी करेंगे

बांका: टीकाकरण: सदर अस्पताल में 10 बजे से।

अररिया: बैठक: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ डीएम कार्यालय कक्ष में दो बजे से।

पूर्णिया: डीएम करेंगे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक।

सहरसा: टीकाकरण: जिले के सभी टीकाकरण केंद्रों पर दस बजे से।

सहरसा: निरीक्षण: लॉकडाउन का डीएम- एसपी द्वारा 11 बजे।

सहरसा: भ्रमण: कंटेमेंट जोन का सदर एसडीओ व एसडीपीओ द्वारा एक बजे।

सहरसा: समीक्षा: समाहरणालय से जिले की विधि- व्यवस्था का तीन बजे।

खगडिय़ा: केविटी की बैठक।

कटिहार: विभिन्न केंद्रों पर कोरोना जांच, 10 बजे से।

कटिहार: कोरोना टीकाकरण, सुबह 11 बजे से।

मधेपुरा: मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों व अधिकारियों के साथ डीएम करेंगे वीसी 10 बजे से।

सुपौल: कोरोना वैक्सीनेशन: सदर अस्पताल सुपौल में नौ बजे से।

सुपौल: कोविड जांच:-जिला मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज के समीप, 10 बजे से।

भागलपुर में भाजपा का धरना आज

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही गुंडागर्दी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता गुरुवार को अपने अपने आवास पर धरना देंगे और उपवास करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने बताया कि चुनाव के नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जिस तरह हिंसा का तांडव शुरू किया है, वो बेहद खौफनाक और शर्मनाक है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा, दफ्तर में घुसकर आगजनी, हत्या लोकतंत्र में यकीन रखने वाले कार्यकर्ताओं की फितरत नहीं हो सकती। सबसे डरावना है प्रशासन का निकम्मापन और ममता बनर्जी की चुप्पी। तृणमूल कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने भी पश्चिम बंगाल की जनता का दिल जीता है। इसी का नतीजा है कि हम तीन सीटों से 77 सीटों तक पहुंचे हैं और 37 फीसद वोट शेयर किए हैं।टीएमसी की गुंडागर्दी भारतीय जनता पार्टी बर्दाश्त करने वाली नहीं है। पश्चिम बंगाल के बीजेपी कार्यकर्ता अकेले नहीं है। पूरी पार्टी उनके साथ है और उनकी सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहेगी। दीदी गुंडागर्दी को संरक्षण देना बंद करें। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के गुंडागर्दी के खिलाफ गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता 10 बजे से तीन बजे तक धरना पर बैठेंगे और उपवास करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि प्रदेश में 15 मई तक कोरोना वायरस के बढ़ते रफ्तार को रोकने के लिए गाइडलाइन जारी किया गया है और लॉकडाउन किया गया है। जिसको देखते हुए पार्टी सड़क पर धरना प्रदर्शन नहीं करेगी लेकिन प्रदेश भर में सांकेतिक धरना दिया जाएगा।साथ ही जिले के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, सभी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व प्रमुख कार्यकर्ता अपने अपने आवास पर धरना पर बैठेंगे।

chat bot
आपका साथी