Events in Bhagalpur Today 28th January 2021, जानें... आज क्‍या हो रहा खास

Events in Bhagalpur Today. गुरुवार 28th January 2021 को भागलपुर और आसपास के जिलों में होने वाले कुछ प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं। आज अररिया में उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद आएंगे। वे रानीगंज वृक्ष वाटिका व खुशियारगांव जैव विविधता पार्क का निरीक्षण करेंगे।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 07:51 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 07:51 AM (IST)
Events in Bhagalpur Today 28th January 2021, जानें... आज क्‍या हो रहा खास
गुरुवार 28th January 2021 को यहां होने वाले कार्यक्रम कुछ इस प्रकार हैं।

Events in Bhagalpur Today :   गुरुवार 28th January 2021 को भागलपुर और आसपास के जिलों में होने वाले कुछ प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं।

28 जनवरी : (गुरुवार) -

कृषि मंत्री पहुंचे भागलपुर, आज करेंगे बैठक

भागलपुर। सूबे के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह भागलपुर पहुंच गए हैं। गुरुवार को 11 बजे कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर ढाई बजे कृषि, सहकारिता, गन्ना, उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम चार बजे बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में स्नातकोत्तर महिला छात्रावास का उद्घाटन करेंगे। रात्रि विश्राम विवि अतिथिशाला में करेंगे। शुक्रवार को 11 बजे किसान मेला में भाग लेंगे और इसके बाद पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। किसान मेला में किसानों को पुरस्कृत करेंगे।

भागलपुर - भाजपा का प्रशिक्षण शिविर - आज भागलपुर, नवगछिया और बांका के भाजपा कार्याकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग है। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री, पूर्व मंत्री, प्रदेश  नेता यहां उपस्थित होंगे। प्रशिक्षण भागलपुर के भाजपा कार्यालय में होगा। यह प्रशिक्षण दिन भर का है।

भागलपुर - मेला: कृषि मेला, कृषि कार्यालय में 11 बजे से

भागलपुर - प्रदर्शनी : मानिक चंद्र ज्वैलर्स में आभूषणों की प्रदर्शनी सुबह 11.30 बजे

भागलपुर - उद्घाटन : सबौर कृषि विश्वविद्यालय में हॉस्टल का उद्घाटन 12 बजे

- अररिया : उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद द्वारा रानीगंज वृक्ष वाटिका व खुशियारगांव जैव विविधता पार्क का निरीक्षण।

- लखीसराय : सदर अस्पताल सहित जिले के छह अस्पतालों में ई-संजीवनी प्रणाली को लेकर मॉक ड्रिल।  

- लखीसराय : जिलाधिकारी अपने कार्यालय कक्ष में धान खरीद की प्रगति की करेंगे समीक्षा।

- सहरसा : दिव्यांगता जांच: समाहरणालय में 11 बजे से

- सहरसा : समाहरणालय में समीक्षा बैठक 12 बजे से

- सहरसा : पूर्व मंत्री स्व. अब्दुल गफूर की पुण्यतिथि 12 बजे से कला भवन में

- सहरसा : सात निश्चय योजनाओं की अधिकारियों द्वारा विभिन्न पंचायत में 11 बजे से।

- कटिहार : जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक, समाहरणालय में 12 बजे।

- कटिहार : शिक्षा स्वयंसेवक संघ की बैठक, हरिशंकर नायक विद्यालय में 11 बजे।

- पूर्णिया : स्नातक कला संकाय में ऑन स्पॉट नामांकन।

- पूर्णिया : जल जीवन हरियाली को लेकर बैठक।

chat bot
आपका साथी