Events in Bhagalpur Today, 12th November 2019, जानें भागलपुर में आज क्या हो रहा खास

Events in Bhagalpur Today. मंगलवार 12 नवम्‍बर 2019 को भागलपुर में होने वाले कुछ प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं। यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 08:38 AM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 08:38 AM (IST)
Events in Bhagalpur Today,  12th November 2019, जानें भागलपुर में आज क्या हो रहा खास
Events in Bhagalpur Today, 12th November 2019, जानें भागलपुर में आज क्या हो रहा खास

Events in Bhagalpur Today. मंगलवार 12 नवम्बर 2019 को भागलपुर में होने वाले कुछ प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं। आज कार्तिक पूर्णिमा है। आज गुरुनानक की जयंती है। आज सुबह से ही काफी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आ रहे हैं। भागलपुर सहित कहलगांव और सुल्तानगंज के अलावा अन्य जगह गंगा स्नान के लिए लोग उमडे। आज गुरुनानक की जयंती पर भी कई समारोह होंगे। वहीं, कार्तिक पूर्णिमा को लेकर पूजन पाठ का दौर चलेगा। 

शिविर : निशुल्क स्वास्थ्य शिविर सबौर थाना परिसर में 10 बजे

शिक्षकों का प्रशिक्षण : निष्ठा द्वारा, सन्हौला प्रखंड कार्यालय स्थित बीआरसी में, 10 बजे, पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आज दूसरा दिन है। 

भजन: गुरु नानक देव की550वां जयंती पर गुरुद्वारा में 11 बजे। गुरुनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाशोत्सव पर सोमवार की सुबह गुरुद्वारा से प्रभातफेरी निकाली गई थी। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। प्रभातफेरी में चल रहे महिला-पुरुष जयकारे लगा रहे थे। पटल बाबू रोड, खलीफाबाग होते हुए प्रभातफेरी वापस गुरुद्वारा पहुंची। मंगलवार से गुरुद्वारा में 48 घंटे का अखंड पाठ शुरू होगा। बुधवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी और गुरुवार को नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली जाएगी। गतका पार्टी जरनैल सिंह और उनके ग्रुप की भजन मंडली शामिल होगी। गुरुद्वारा को भी रंगीन लाइटों से सजाया गया है। 

संबोधन : कन्नन गोपीनाथन की मुस्लिम माइनॉरिटी कॉलेज में 11 बजे

chat bot
आपका साथी