Indian Railways : सहरसा-सरायगढ और मधेपुरा-पूर्णिया के बीच इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा विद्युतीकरण का काम, कोसी और सीमांचल को होगा लाभ

Indian Railways इस साल के अंत तक सहरसा-सरायगढ़ और मधेपुर-पूर्णिया रेलखंड के बीच विद्युतीकरण करण का काम पूरा हो जाएगा। इससे कोसी और सीमांचल के लोगों को काफी सुविधाएं मिल जाएंगे। इस पर तेजी से काम हो रहा है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Wed, 17 Mar 2021 04:38 PM (IST) Updated:Wed, 17 Mar 2021 04:38 PM (IST)
Indian Railways : सहरसा-सरायगढ और मधेपुरा-पूर्णिया के बीच इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा विद्युतीकरण का काम, कोसी और सीमांचल को होगा लाभ
सहरसा-सरायगढ़ और मधेपुर-पूर्णिया रेलखंड के बीच विद्युतीकरण करण का काम पूरा हो जाएगा।

संवाद सूत्र, सहरसा। पूर्व मध्य रेल सहरसा के दोनों रेल खंडों में इस वर्ष के अंत तक विद्युतीकरण कार्य पूरा हो जाएगा। पूर्व मध्य रेल सहरसा - फारबिसगंज, सरायगढ़- निर्मली एवं मधेपुरा- पूर्णिया कोर्ट के बीच रेल विद्युतीकरण कार्य इस वर्ष के अंत तक हो जाएगा। रेल विद्युतीकरण कार्य को लेकर सहरसा के दोनों रेल खंडों में विद्युत पोल लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। सहरसा से फारबिसगंज के बीच सहरसा से सरायगढ़ के बीच रेल विद्युतीकरण कार्य शुरू है। वहीं मधेपुरा- पूर्णिया के बीच रेल विद्युतीकरण कार्य चल रहा है। रेल विद्युतीकरण कार्य पूरा होने से इस रेल खंड में रेलवे को समय सहित ईंधन की बचत होगी। सहरसा से सरायगढ़ के बीच रेल विद्युतीकरण कार्य को लेकर सुपौल स्टेशन तक विद्युत पोल लगा दिया गया है।

रेल विद्युतीकरण को लेकर जगह- जगह फाउंडेशन का काम पूरा कर लिया गया है। प्रथम चरण में सहरसा से सरायगढ़ के बीच रेल विद्युतीकरण कार्य पूरा किया जाएगा। इसके बाद सरायगढ़ से फारबिसगंज के बीच दूसरे चरण में रेल विद्युतीकरण कार्य होगा। वहीं मधेपुरा से पूर्णिया कोर्ट के बीच रेल विद्युतीकरण कार्य शुरू है। रेल पटरी किनारे फाउंडेशन वर्क चल रहा है। फाउंडेशन वर्क के बाद जगह- जगह बिजली पोल का भी लगाया जा रहा है। मधेपुरा- पूर्णिया केार्ट के बीच रेल विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के बाद बनमनखी- बरहरा कोठी के बीच विद्युतीकरण कार्य पूरा किया जाएगा। रेलवे का लक्ष्य है कि इस वर्ष के अंत तक हर जगह रेल विद्युतीकरण कार्य पूरा हो जाए। अभी हाल ही में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने सहरसा स्टेशन का निरीक्षण के बाद रेल विद्युतीकरण कार्य प्रगति की समीक्षा की तथा इस वर्ष के अंत तक इसे पूरा करने का निर्देश दिया था।

पूर्व मध्य रेल के चार मंडल में विद्युतीकरण कार्य पूरा

पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर को छोड़कर शेष चार मंडलों में रेल विद्युतीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है। रेल विद्युतीकरण कार्य पूरा होने पर रेलवे को समय व ईंधन की बचत होगी। पूर्व मध्य रेल के पांच मंडलों में समस्तीपुर मंडल के कुछ रेलखंडों को छोड़कर चार मंडल में शत प्रतिशत विद्युतीकृत हो चुके हैं।

560 किलोमीटर बचे है विद्युतीकरण कार्य

पूर्व मध्य रेल के समस्त रेल नेटवर्क रेल का 86.25 प्रतिशत रेल नेटवर्क पूरी तरह से विद्युतीकरण कर लिया गया है। कुल 4220 किलोमीटर में से 3660 रूट किलोमीटर पूरी तरह से विद्युतीकृत हो चुके हैं। शेष 560 किलोमीटर रेल खंड में विद्युतीकरण कार्य चल रहा है। जिसमें मधेपुरा- पूर्णिया, सहरसा - फारबिसगंज सहित सीतामढ़ी-रक्सौल के अलावा अन्य जगहों पर विद्युतीकरण कार्य चल रहा है।

2021 में पूरा हो जाएगा विद्युतीकरण

पूर्व मध्य रेल सहरसा के दो रेल खंडों में इस वर्ष 2021 तक रेल विद्युतीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सहरसा- फारबिसगंज एवं मधेपुरा- पूर्णिया के बीच विद्युतीकरण कार्य चल रहा है।

राजेश कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्व मध्य रेल

chat bot
आपका साथी