बीसीई की टीम ने संसाधनों पर जताई चिंता

भागलपुर। टीएनबी लॉ कॉलेज (सत्र 2020-21) बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीई) से एफिलिएशन के लि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 08:40 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 08:40 PM (IST)
बीसीई की टीम ने संसाधनों पर जताई चिंता
बीसीई की टीम ने संसाधनों पर जताई चिंता

भागलपुर। टीएनबी लॉ कॉलेज (सत्र : 2020-21) बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीई) से एफिलिएशन के लिए जद्दोजहद कर रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को बीसीई की तीन सदस्यीय टीम निरीक्षण के लिए लॉ कॉलेज पहुंची। टीम के सदस्यों ने मुख्य द्वार से लेकर कॉलेज का महिला और पुरुष वॉशरूम तक देखा। निरीक्षण के दौरान टीम ने खेल मैदान, छात्रों के हॉस्टल नहीं रहने पर चिंता जाहिर की।

प्राचार्य से पूछा, कितने कमरे और हॉल हैं

टीम के सदस्यों ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार सिन्हा ने पूछा कि आपके यहां कितने कमरे और हॉल हैं। प्राचार्य ने बताया कि उनके यहां 10 बड़ा और एक छोटा हॉल है। जो कक्षा के रूप में प्रयोग में आता है, लेकिन टीम में वीडियो के माध्यम जुड़े सदस्यों ने इस पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि ये संसाधन पर्याप्त नहीं है। कम से कम 30 कमरे कक्षा के लिए होने चाहिए। हॉल के साइज के बारे में एक सदस्य ने पूछा कि उसे दो हिस्सों में बांटा जा सकता है।

निरीक्षण के समय लाइब्रेरियन था गायब

जब प्राचार्य ने साइज एक हजार स्कवायर फीट बताया तो एक सदस्य ने कहा कि इसे दो भागों में भी नहीं बांटा जा सकता है। इस कारण अलग कमरा अनिवार्य है। तभी एक शिक्षक ने कह दिया कि बच्चों से 11 और 15 रुपये ट्यूशन फी आता है ऐसे में फंड की भी कमी है। टीम जब लाइब्रेरी पहुंची तो वहां लाइब्रेरियन को नहीं चौंक गई। जैसे-तैसे उसकी व्यवस्था पर नाराजगी जताई।

कंप्यूटर के बारे में नहीं मिली सही जानकारी

ई-लाइब्रेरी को प्राचार्य ने दिखाना शुरू किया तो सदस्यों ने पूछा कि कितने कंप्यूटर चालू हालत में हैं। इसके अलावा कौन-कौन से ऑनलाइन कोर्स चल रहे हैं। कौन से सॉफ्टवेयर इंस्टॉल हैं। इस बात पर सवाल होने लगे तो संबंधित विभाग के शिक्षक को बुलाया गया, किंतु कमेटी को इसका जवाब नहीं मिला।

कॉमन रूम पर संतोष जताया

कमेटी इसके बाद रीडिंग रूम, मूट कोर्ट पहुंची। वहां की व्यवस्था देख कमेटी ने संतोष जाहिर की। कहा कि इसकी व्यवस्था छात्रों के लिए बेहतर है। इसी तरह लड़के और लड़कियों के कॉमन रूम पर भी संतोष जाहिर किया। कमेटी लड़कियों के कॉमन रूम में एक बेड की व्यवस्था करने को कहा है। वॉशरूम के अंदर भी जाकर टीम ने जायजा लिया।

टीम में बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से प्रेम नाथ ओझा, मदन मोहन मिश्र शारीरिक रूप पहुंचे थे। जबकि रंगनाथ पांडेय, मनन कुमार मिश्र आदि वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

chat bot
आपका साथी