भागलपुर आइटीआइ में 450 लोगों को मिलेगी नौकरी
भागलपुर आइटीआइ में 450 लोगों को मिलेगी नौकरी
भागलपुर आइटीआइ तिलकामांझी हिटाची कॉम्पलैक्स तिलकामांझी में छात्रों का कैंपस सलेक्शन होगा। भागलपुर आइटीआइ भारत सरकार के श्रम रोजगार मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है।
Publish Date:Sat, 31 Oct 2020 11:29 PM (IST) Author: Jagran
भागलपुर। भागलपुर आइटीआइ तिलकामांझी, हिटाची कॉम्पलैक्स, तिलकामांझी में छात्रों का कैंपस सलेक्शन होगा। भागलपुर आइटीआइ भारत सरकार के श्रम रोजगार मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है। देश के नामी ग्रामी कंपनी सुजुकी मोटर गुजरात की टीम कैंपस सलेक्शन करेगी। इसके अंतर्गत इलेक्ट्रिशियन, फिटर, डीजल मैकेनिक के लिए चयन किया जाएगा। छात्रों की उम्र 18 से 23 वर्ष होना चाहिए। चार सौ 50 छात्रों का चयन होगा। 17500 वेतन मान होगा। इसकी जानकारी प्राचार्य अरुण कुमार साह ने दिया है।