संरचना के आकार का विश्लेषण करने में सहायक है अबेकस सॉफटवेयर

अबेकस सॉफ्टवेयर किसी भी संरचना के आकार का विश्लेषण करने में सहायक होता है। इसका प्रयोग बड़े-बड़े ब्रिज और ऊंची इमारत समेत अन्य कार्यों में होता है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 06:53 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 06:53 AM (IST)
संरचना के आकार का विश्लेषण करने में सहायक है अबेकस सॉफटवेयर
संरचना के आकार का विश्लेषण करने में सहायक है अबेकस सॉफटवेयर

भागलपुर। अबेकस सॉफ्टवेयर किसी भी संरचना के आकार का विश्लेषण करने में सहायक होता है। इसका प्रयोग बड़े-बड़े ब्रिज और ऊंची इमारत समेत अन्य कार्यों में होता है। ये बातें मणिपुर स्थित इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंफाल के सहायक प्राध्यापक डॉ. राजकुमार सुफेन ने कही। वे भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिग (बीसीई) में सोमवार को अबेकस सॉफ्टवेयर पर आयोजित पांच दिवसीय ऑनलाइन शार्ट टर्म कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम की शुरुआत बीसीई के प्राचार्य डॉ. निर्मल कुमार ने अतिथियों के स्वागत से किया। बीसीई के मैकेनिकल इंजीनियरिग विभाग द्वारा इसका आयोजन किया गया है। इस मौके पर बेंगलुरु स्थित बीटा टैंक रोबोटिक्स प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत डॉ. विकास कुमार ने भी अबेकस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संचालन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर विकास कुमार, समन्वयक रौशन कुमार और रितेश कुमार ने किया। विभागाध्यक्ष डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम दो अक्टूबर तक चलेगा। यह जानकारी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर मनोज दुबे ने दी है।

chat bot
आपका साथी