संबद्ध कॉलेजों के लिए बनाए गए विवि प्रतिनिधि

कुलपति डॉ. नलिनी कांत झा ने संबद्ध कॉलेजों के लिए गठित शासी निकाय में कॉलेजों के नामित शिक्षकों और व्यक्तियों को विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सदस्य के रूप में मनोनीत किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 06:53 AM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 06:53 AM (IST)
संबद्ध कॉलेजों के लिए बनाए गए विवि प्रतिनिधि
संबद्ध कॉलेजों के लिए बनाए गए विवि प्रतिनिधि

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नलिनी कांत झा ने संबद्ध कॉलेजों के लिए गठित शासी निकाय में कॉलेजों के नामित शिक्षकों और व्यक्तियों को विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। यह मनोनयन अगले एक शैक्षणिक सत्र (2018-19) के लिए किया गया है।

विवि द्वारा अधिसूचना के अनुसार बीएनएम विवि मधेपुरा के पीजी जंतु विज्ञान विभाग के प्रो. राम आश्रय सिंह (सेवानिवृत) को एसडीएमवाइ डिग्री कॉलेज धोरैया (बांका) का विवि प्रतिनिधि बनाया गया है। यहा पहले ग्रामीण अर्थशास्त्र एवं सहकारिता विभाग के हेड प्रो. रामप्रवेश सिंह को प्रतिनिधि बनाया गया था। इसी तरह मारवाड़ी कॉलेज के डॉ. कृष्ण मुरारी सिंह को शहीद शशि प्रसाद सिंह महाविद्यालय शभूगंज (बांका) का विवि प्रतिनिधि बनाया गया है। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अभिषद सदस्य डा. शैलेष प्रसाद सिंह को डीएनएस कॉलेज भूसिया रजौन का विवि प्रतिनिधि बनाया गया है। एलएनबीजे महिला कॉलेज भ्रमरपुर बिहपुर के लिए डॉ. शभु दयाल खेतान और ताड़र कॉलेज के लिए पीजी मनोविज्ञान के डॉ. विवेकानंद साह को विवि प्रतिनिधि बनाया गया है। सेंटर फॉर बायोइंफॉरमेटिक्स के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार राय को बीएलएस कॉलेज नवगछिया, समाज शास्त्र विभाग के डा. रविशकर प्रसाद को महादेव सिंह कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज के डॉ. गुरुदेव पोद्दार को शारदा झुनझुनवाला महिला कॉलेज और मानवीकि संकाय के डीन प्रो. बीडी पांडेय को एके गोपालन डिग्री कॉलेज सुल्तानगंज का विवि प्रतिनिधि बनाया गया है। वहीं सीएम कॉलेज बौंसी का विवि प्रतिनिधि डॉ. राजकमल साहू को बनाया गया है। पीएनए साइंस कॉलेज और एसडी कॉलेज गौरीपुर बिहपुर के विवि प्रतिनिधि को स्थगित कर दिया गया है। इन दोनों कॉलेजों को सरकार से मान्यता ही नहीं थी। इसलिए यहा के विवि प्रतिनिधि का नाम स्थगित कर दिया गया। जबकि यहा पहले विवि प्रतिनिधि बनाए गए थे।

chat bot
आपका साथी