Jamui: सनकी पति ने अवैध संबंध के शक पर पत्नी और बेटी को पत्थर से कूचा, सुसाइड के लिए ट्रक के आगे कूदा

जमुई में पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी और बेटी के सिर पर बड़ा सा पत्थर मार दोनों को लहूलुहान कर दिया। इसके बाद खुद सुसाइड करने के उद्देश्य से ट्रक के आगे कूद गया। मामले में तीनों जख्मी का इलाज करवाया जा रहा है।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 03:35 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 03:35 PM (IST)
Jamui: सनकी पति ने अवैध संबंध के शक पर पत्नी और बेटी को पत्थर से कूचा, सुसाइड के लिए ट्रक के आगे कूदा
सनकी पति की करतूत सुन सभी का दिल कांप गया।

संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई)। जिले के प्रखंड के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सगदनियाडीह गांव में शनिवार की रात एक सनकी पति ने अवैध संबंध की शक में पत्नी और बेटी को पत्थर से मारकर जख्मी कर दिया। मामला उस वक्त का है, जब अशोक गोस्वामी की पत्नी अनिता और देवी बेटी अंजनी कुमारी एक कमरे में चौकी पर सोयी हुई थी। पत्नी और बेटी को जख्मी करने के बाद सनकी पति अशोक चकाई-देवघर मुख्यमार्ग पर आ गया और ट्रक के सामने कूदकर अपनी जान देने की भी कोशिश की। इस कोशिश में वह जख्मी हो गया।

घटना के बाद जख्मी पत्नी एवं बेटी को स्वजनों द्वारा रविवार की सुबह चकाई रेफरल अस्पताल लाया गया। बाद में ग्रामीणों ने जख्मी सनकी पति को भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। रेफरल अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद चिकित्सक द्वारा सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में जख्मी सनकी पति अशोक गोस्वामी ने बताया कि उसकी पत्नी का गांव में एक व्यक्ति से अवैध संबंध हो गया था। इसको लेकर गांव में कई तरह की चर्चा होते रहती थी। उसे काफी बार समझाया लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। इसके चलते गांव में ताने सुनकर उसका जीना मुश्किल हो गया था।

वहीं, आजिज आकर पहले उसने जहर खाकर एवं फांसी देकर अपनी ही जान देने की कोशिश की।लेकिन इसमें वह सफल नही हुआ। तब उसने बीती रात सुसुप्तावस्था में पत्नी के माथे पर एक बड़े से पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी के अलावे उसके साथ सोई बेटी भी जख्मी हो गई। उधर जख्मी अनिता देवी के भाई छोटू गोस्वामी ने बताया कि उसके जीजा अशोक गोस्वामी बराबर उसकी बहन से झगड़ा करते रहते थे और बच्चों सहित जान मार देने की धमकी देते रहते थे। घर में बड़ा पत्थर लेकर रखे हुए थे। बीती रात सोए अवस्था में पत्थर से मारकर उनकी बहन और भगनी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। चंद्रमंडी थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। सभी जख्मी को इलाज के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी